{"_id":"5ac6838d4f1c1bbf618b5a72","slug":"51522959245-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री से बोली कॉलेज छात्राएं, हाथ पकड़कर उतार देते हैं निजी बस परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री से बोली कॉलेज छात्राएं, हाथ पकड़कर उतार देते हैं निजी बस परिचालक
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
नेहरू पीजी कॉलेज और अग्रसेन महिला पीजी कालेज की छात्राओं ने वीरवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री राव नरबीर के सामने अपना दुखड़ा सुनाया। छात्राओं ने मंत्री को बताया कि निजी बसों के चालक-परिचालक उन्हें अपनी बसों से हाथ पकड़कर उतार देते हैं। कई बार तो वे छात्राओं के साथ बदतमीजी भी करते हैं।
कॉलेजों से आई रेनू, ऋतु, ज्योति, मनीषा, कीर्ति, मनीषा ने बताया कि निजी बस संचालक उनके नि:शुल्क बस पास को नहीं मानते। वहीं, छात्राओं ने रोडवेज चालकों के खिलाफ भी शिकायत दी कि वे नेहरू कॉलेज के सामने स्टैंड नहीं होने का हवाला देकर बसें रोकने से इनकार कर देते हैं। इस पर मंत्री नरबीर ने पहले रोडवेज जीएम लेखराज को बुलाया और उन्हें एक इंस्पेक्टर की ड्यूटी नेहरू कॉलेज के सामने लगाने को कहा। वहीं, इसके बाद आरटीए का चार्ज देख रहे एडीसी सुशील सारवान का रुख किया तो इससे पहले ही एडीसी ने छात्राओं ने पूछ लिया कि कोई बस नंबर याद है? जिस पर छात्राओं ने नोट किया गया बस नंबर एडीसी को बता दिया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि उक्त बस को इंपाउंड करो। कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 15 परिवादों को रखा गया था। इसमें से चार के शिकायतकर्ता ही नहीं पहुंचे। इसके चलते अब छह केस पेंडिंग रखे गए हैं तथा नौ केसों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
गोरिया गांव के किसानों को मुआवजे की आस
एनटीपीसी झाड़ली के साथ लगती गोरिया गांव की जमीन पर पॉवर प्लांट से निकलने वाले गंदे पानी की वजह से खेती नहीं हो पा रही। किसानों के द्वारा मंत्री के सामने बताया गया कि 300 एकड़ जमीन खराब हो चुकी है, जहां पर हर समय पानी भरा रहता है। वहीं, एसडीएम रोहित यादव ने कहा कि वे मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। किसानों की बात सही है। एनटीपीसी को 2 साल का मुआवजा देना चाहिए तथा भविष्य के लिए भी इंतजाम करने चाहिए। इस पर मंत्री ने कहा कि एनटीपीसी के अधिकारी अगली मीटिंग में सुधार के कदम व किसानों के लिए मुआवजे की बात अपने अधिकारियों से करके आएं।
विज्ञापन
अवैध पेयजल कनेक्शन से दुखी एमपी माजरा के लोग
बैठक में परिवाद नंबर-6 के तहत एमपी माजरा के ग्रामीणों ने अपनी बात रखी कि गांव में अवैध कनेक्शन होने के चलते उनके घरों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंचती। जिस पर विभाग के एक्सईएन ने जवाब दिया कि 29 अवैध कनेक्शन गांव में काटे गए हैं। जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि कनेक्शन तो काट दिए लेकिन पाइप लाइन की लीकेज तो बंद नहीं की। अब घरों में गंदा पानी भी आने लगा है। जिस पर मंत्री ने आदेश किए कि सही तरीके से लीकेज बंद कर पानी की व्यवस्था करवाई जाए।
चमनपुरा स्कूल से हट सकती है लाइन
राजकीय मिडल स्कूल चमनपुरा के स्कूल ग्राउंड से 11 केवी की बिजली लाइन गुजर रही है। इसके लिए स्कूल के हेडमास्टर ने भी मंत्री के सामने समस्या रखी थी। मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को आदेश दिए किए लाइन को हटाने के लिए कोई रास्ता निकाला जाए। वहीं, अच्छेज गांव में 25 साल पूर्व काटे गए बीपीएल प्लाटों तक बिजली लाइन पहुंचाने के लिए भी मंत्री ने प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया।
छुछकवास चौक को किया जाएगा जाम मुक्त
अधिवक्ता रविंद्र कौशिक की ओर से छुछकवास के मुख्य चौराहे व झज्जर मार्ग पर नाला व सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही तथा दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण पर भी लोक निर्माण मंत्री ने संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारी को अतिक्रमण हटाने व जाम मुक्त करने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एएसपी शशांक कुमार सावन, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम झज्जर रोहित यादव, एसडीएम बेरी एवं नगराधीश अश्विनी कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि भाजपा के प्रदेेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी वीर कुमार यादव, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, अनिल मातनेहल, सुनीता चौहान, कमलेश अत्री सहित समिति के गैरसरकारी सदस्य उपस्थित रहे।