फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कृषि मंत्री के हलके में खाद न मिलने से परेशान किसानों ने जताया आक्रोष

कृषि मंत्री के हलके में खाद न मिलने से परेशान किसानों ने जताया आक्रोष

Fri, 15 Dec 2017 01:42 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री के हलके में खाद न मिलने से परेशान किसानों ने जताया आक्रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली।
एक तरफ जहां सरकार और प्रदेश के कृषि मंत्री हरियाणा में किसी भी स्थान पर किसानों को खाद की परेशानी न होने की बात कह रहे हैं वहीं झज्जर के बादली क्षेत्र के किसान आज भी खाद न मिलने की वजह से मारे-मारे फिर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है।
वीरवार को भी दर्जनों किसानों ने सोसायटी के मुख्य गेट के बाहर खड़े होकर रोष जताया और सोसायटी में मौजूद कर्मचारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया। किसान सुकेंद्र, सुरेश, नरेश, मेनपाल, सतीश व कृष्ण का कहना है कि उनके यहां पिछले एक सप्ताह से सोसायटी में यूरिया खाद की किल्लत चल रही है। उन्होंने इस किल्लत को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी, मगर कोई समाधान नहीं हो सका। किसानों ने बताया कि सोसायटी में तीन गाड़ियां करीब 600 कट्टे खाद का स्टॉक जमा है। लेकिन फिर भी खाद नहीं दिया जा रहा है। संबंधित कर्मचारी बार-बार किसानों को सुबह-शाम आने की बात कहकर टाल रहे है। किसानों ने सोसायटी के कर्मचारियों पर भेदभाव का आरोप भी लगाते हुए उनकी कार्यशैली को लेकर भी अपना रोष जताया। उनका कहना है कि खाद न मिलने के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। वह घंटों लाईन में खड़े रहते हैं लेकिन फिर भी उन्हें खाद नहीं मिलता है।
विज्ञापन

यह कहना है कि सोसायटी के कर्मचारी का
सोसायटी की ओर से मैनेजर कृष्ण राठी का कहना है कि खाद की गाड़ियां आई जरूर हैं लेकिन चूंकि गाड़ियों में भरकर आए इस खाद को हैपेड मशीन में चढ़ाया नहीं गया था इसलिए इस खाद का वितरण नहीं किया जा सका। इस वजह से किसानों को खाद की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री के हलके में खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश
-घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रही है खाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed