{"_id":"5a3036244f1c1b193e8b8532","slug":"51513109028-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोझू कलां में पंचायत ने डीजे पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोझू कलां में पंचायत ने डीजे पर लगाया प्रतिबंध
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोझू कलां में पंचायत ने डीजे पर लगाया प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव झोझूकलां ग्रामसभा की पंचायत गांव के सरपंच दलबीर सिंह गांधी की अध्यक्षता पंचायत घर में हुई। पंचायत में 13 कन्नी सांगवान खाप के प्रधान सूरजभान के मार्गदर्शन में कई सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई । पंचायत ने निर्णय लिया कि जो भी पंचायत के इस फैसले का उल्लंघन करेगा उस पर जुर्माना किया जाए। इस फैसले को लागू करवाने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांवों में बजाए जा रहे डीजे, घरों में फ्लोर डीजे बजाया जाना ध्वनि प्रदूषण का कारण तो बनता ही है साथ में इनके जरिए संस्कृति व सभ्यता में भी गिरावट आ रही है। इस पंचायत में गांव में पटाखे व डीजे बजाए जाने पर रोक लगाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह , सूबेदार वेदपाल, राजसिंह, डॉ. मामन शर्मा, सूबेदार प्रेम सिंह, वेदप्रकाश, हरिकिशन , धर्मपाल, सत्यबीर, तालेराम, मांगेराम, वेद पटवारी, कबूल, महाबीर नंबरदार आदि लोग शामिल थे।