{"_id":"5a2d90564f1c1bc9678c10cc","slug":"51512935510-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में देरी की जिम्मेवार भाजपा सरकार : सांसद दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में देरी की जिम्मेवार भाजपा सरकार : सांसद दीपेंद्र
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो परियोजना में देरी के लिए राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेवार ठहराया है और कहा कि इसके लिए भाजपा सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
सांसद ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मेट्रो के बहादुरगढ़ तक विस्तार के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होंने कड़े प्रयास करके इस परियोजना को सिरे चढ़ाया। न केवल तत्कालीन केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ से व डीएमआरसी से परियोजना को मंजूरी दिलाई, बल्कि बजट भी मंजूर कराया। कमलनाथ से शिलान्यास करवाकर काम भी जोरशोर से काम आरंभ करवाया। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में 11 अगस्त 2011 को 1900 करोड़ रुपये की लागत वाले इस कार्य को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई थी। मगर भाजपा सरकार के आने के बाद पिछले साढ़े तीन साल में इस पर काम सुस्त पड़ गया जिसके फलस्वरूप मेट्रो लगभग ढाई साल देरी से बहादुरगढ़ पहुंच रही है।
सांसद ने कहा कि इस परियोजना में एक और विशेष बात यह है कि यह पहली ऐसी परियोजना थी जिसके हरियाणा में आने वाले हिस्से की लागत और दिल्ली के मुंडका से आगे हरियाणा तक के सेक्शन की लागत भी उस समय हुड्डा सरकार ने खुद वहन करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था जिसके बाद इस परियोजना को मंजूरी मिलना संभव हो सका। कमलनाथ ने 2 फरवरी 2013 को मुख्यमंत्री हुड्डा की उपस्थिति में इस मेट्रो विस्तार का शिलान्यास कर काम चालू करवा दिया था। मगर भाजपा सरकार के आने बाद से काम ढीला पड़ गया और मार्च 2016 में लक्षित पूरा होने की तिथि तक इसका काम पूरा नहीं हो सका। अब भाजपा सरकार को काम में देरी के एवज में सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए और जल्द से जल्द इस पर काम पूरा कराना चाहिये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकाल में उनके द्वारा मंजूर करवायी गयी परियोजनाओं पर ही काम नहीं चालू करवा पा रही है, ऐसे में नयी परियोजनाओं को मंजूर करवाना दूर की बात है।
विज्ञापन
बोली- पार्षद नीना सतपाल राठी
प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव और वार्ड-30 से नगर पार्षद नीना सतपाल राठी ने भी कहा है कि शहर तक मेट्रो रेल सेवा मेट्रो जैसी सौगात मिलना भूपेंद्र सिंह हुड्डा की दूरगामी सोच का परिणाम था। उन्होंने 1900 करोड़ में से 912 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत किए। राठी ने कहा कि अब तक मेट्रो का सफर पहले से ही यहां शुरू हो जाता यदि भाजपा इसके काम को सही ढंग से आगे बढ़ाती।