{"_id":"59f636424f1c1b7a548b9d21","slug":"51509307970-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया झज्जर पुलिस के शस्त्रागार का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया झज्जर पुलिस के शस्त्रागार का निरीक्षण
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
पुलिस लाइन झज्जर में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाइन स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण किया। शस्त्रागार में पहुंचने पर मुख्यमंत्री को सम्मान स्वरूप जिला पुलिस की टुकड़ी द्वारा सशस्त्र सलामी दी।
सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन झज्जर में स्थित शस्त्रागार का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शस्त्रागार में रखे असलाह व अमुनेशन के संबंध में बारीकी से जानकारी ली। शस्त्रागार में रखे असलाह के साथ-साथ उन्होंने शस्त्रागार भवन का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री ने शस्त्रागार में रखी विजिटर बुक में अपनी मौजूदगी दर्ज करते हुए अपने बहुमूल्य अनुभव बारे विचार अंकित किए। एसएसपी बी सतीश बालन ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पहली बार पुलिस लाइन झज्जर के शस्त्रागार मे रखे हथियारों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रवर पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, डीएसपी मुख्यालय झज्जर हंसराज तथा अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।