{"_id":"5995fade4f1c1ba5318b46c4","slug":"51503001310-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू बामला के नाम रहा कुश्ती दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू बामला के नाम रहा कुश्ती दंगल
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू बामला के नाम रहा कुश्ती दंगल
चरखी दादरी।
गांव झोझूकलां स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में गोगा नवमी पर्व पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया । इसमें पहलवान सोनू बामला ने दंगल का खिताब जीता। प्रथम विजेता को 31 हजार रूपये नकद इनाम दिया गया। पहलवान सुरेश कुमार ने बताया कि गोगा नवमी पर आयोजित इस कुश्ती दंगल में दूर-दराज के पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान करीब दो दर्जन पहलवानों के बीच आपसी इनामी कुश्ती करवाई गई। आयोजन समिति के पहलवान सुरेश कुमार ने बताया कि कुश्ती दंगल में पहलवान सोनू बामला ने प्रथम कुश्ती का इनाम जीता। पहलवान सोनू बामला ने पहलवान भोला निवासी आदमपुर को हराकर दंगल का खिताब जीता।
कुश्ती का द्वितीय मुकाबला पहलवान धमेंद्र छारा व विकास दिल्ली के बीच हुआ यह कुश्ती बराबरी छूटी। इस प्रकार दोनो पहलवानों को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। दंगल का तीसरा मुकाबला पहलवान विकास छारा व पहलवान हेमंत हरिया मांढ़ी के बीच हुआ। निर्धारित समय में दोनो पहलवान बराबरी पर रहे। दोनो को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार दिया गया। इन विजेताओं को पुरस्कार आचार्य देवी सिंह, राजकुमार, पहलवान सुरेश व राजकुमार सोनी ने प्रदान किए। पहलवान सुरेश कुमार ने बताया कि प्रथम विजेता को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार व तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिया गया। इस अवसर पर आचार्य देवी सिंह ने कहा कि कुश्ती खेल से युवाओं का चरित्र निर्माण भी होता है। यह ऐसा खेल है जो पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कुश्ती खासकर हरियाणा का पारंपरिक एवं लोकप्रिय खेल रहा है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, पार्षद अजय, बल्लू नंबरदार, बलवान सिंह, कोच विकास, पहलवान नरेश, महेश कुमार, कन्नी प्रधान सूरजभान आदि मौजूद थे।