{"_id":"598f53cc4f1c1be87e8b48f0","slug":"51502565324-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरधाना में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरधाना में युवक को मारी गोली
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ाज्जर। गांव बिरधाना में शुक्रवार की रात को एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने के कारण गंभीर रुप से घायल बिरधाना निवासी संदीप को झज्जर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और गांव के ही नीटू पुत्र सुखबीर को हिरासत में लिया गया है। जानकारी अनुसार संदीप अपने साथी नीटू व एक अन्य युवक के साथ खेतों में गया था। बताया जाता है कि तीनों ने खेतों में शराब का सेवन किया और इसी दौरान संदीप को गोली मार दी गई। गोली संदीप के पैर में लगी, जिस पर संदीप को घायल अवस्था में झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। झज्जर पुलिस मौके पर पहुंची और इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नीटू नामक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस गोली मारने के कारणों की जांच कर रही है।
बिरधाना में युवक को मारी गोली
विज्ञापन
बिरधाना में युवक को मारी गोली