फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   500 and 1000 rupees not received, in market, Jhajjar

नोटबंदी ने ठंडा किया गर्म कपड़ों का बाजार

Sun, 27 Nov 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 27 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
500 and 1000 rupees not received, in market, Jhajjar
नोटबंदी - फोटो : bureau

नोटबंदी का असर वैसे तो हर मार्केट पर पड़ रहा है, क्योंकि ग्राहक नहीं पहुंचने के कारण हर मार्केट में ऑफ सीजन जैसा माहौल चल रहा है। गर्म कपड़ों का सीजन शुरू हुए करीब एक महीना हो चुका है, लेकिन मार्केट में ग्राहक ही नहीं है।

विज्ञापन


नोटबंदी ने मिडल क्लास मार्केट को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि बड़े ब्रांड के शोरूम पर तो स्वैप मशीनें पहले से मौजूद हैं, लेकिन छोटे दुकानदार अपने ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में उनका धंधा चौपट सा हो गया है। हर साल लगने वाले तिब्बत शरणार्थी कैंप में इस साल ग्राहक ही नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते इन शरणार्थी लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


50 फीसदी कम हुआ काम : डेचीन
तिब्बत शरणार्थी मार्केट की मैनेजर डेचीन से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले तो पहले ही धंधा कम चल रहा है, लेकिन नोटबंदी के बाद से तो धंधा बिल्कुल ही चौपट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेचीन ने बताया कि मार्केट में लोग बड़े नोट लेकर आ रहे हैं, जिन्हें वे ले नहीं सकते, क्योंकि उनका तो यहां पर कोई बैंक खाता भी नहीं है, जिसमें वे जमा कर सकें। डेचीन ने बताया कि सर्द मौसम शुुरू हो गया है, ऐसे में अपेक्षाकृत भीड़ देखने को उन्हें नहीं मिल रही है। शनिवार और रविवार को तो उनके मार्केट में अच्छी खासी भीड़ जुटती थी।


स्वैप मशीन के बारे में पूछते हैं ग्राहक
रेडीमेड गारमेंट के प्रदीप ने बताया कि ग्राहक अब दुकान में आते ही स्वैप मशीन के बारे में पूछते हैं। वे स्वैप मशीन के लिए आवेदन तो कर चुके हैं, लेकिन इस समय बैंक अधिकारियों के पास समय नहीं है, जिसके चलते स्वैप मशीन लगने में देरी हो रही है। नोटबंदी ने तो सर्दी और शादी के सीजन को चौपट कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed