फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   50 potholes in 70 meter road, officer silent, who is responsible

Jhajjar-Bahadurgarh News: 70 मीटर सड़क में 50 गड्ढे, अफसर मौन, जिम्मेदार कौन

Thu, 10 Aug 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
50 potholes in 70 meter road, officer silent, who is responsible
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों का बुरा हाल है। यहां वाहन तो छोड़िए राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल है। दिल्ली-रोहतक मार्ग का यही हाल है। शहर के अंदर टैक्सी स्टैंड से झज्जर मोड़ तक की 70 मीटर सड़क पर 50 से अधिक गड्ढे हैं। चिंता की बात तो ये है कि सरकारी कार्यालय भी इसी मार्ग पर है और प्रतिदिन अफसरों की गाड़ियों भी यहीं से होकर निकलती है, लेकिन इन गड्ढों को भरने के लिए कोई जहमत नहीं उठाई जा रही और शहरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर के अंदर से गुजरने वाले दिल्ली-रोहतक रोड़ पर यूं तो अनेक स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालत टैक्सी स्टैंड के नजदीक, लाल चौक और झज्जर मोड़ के पास बनी हुई है। गड्ढों छोटे नहीं बल्कि कई-कई फुट चौड़े हो चुके हैं। प्रतिदिन इस मार्ग से सभी विभागों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन इन गड्ढों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। टैक्सी स्टैंड के निकट दुकानदारों विक्रम शर्मा, सतेंद्र कुमार, विजय ने बताया कि सड़क पर बने यह गड्ढे कोई एक-दो दिन से नहीं बल्कि कई महीनों से बने हुए हैं। सड़क की रोड़ियां भी बाहर निकल आई हैं। संबंधित विभाग शायद बड़े हादसे में इंतजार में हैं। प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। गड्ढे होने के कारण उक्त स्थान पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि इस मार्ग के गड्ढों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए। यह शहर की मुख्य सड़क है। ऐसा नहीं है कि यह गड्ढे किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों से छिपे हों, प्रतिदिन यहां से उनकी गाड़ियां गुजरती हैं। इस मार्ग पर नगर परिषद, थाना शहर, पीडब्ल्यूडी विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य कई सरकारी कार्यालय हैं। सभी इसी मार्ग से होकर जाते हैं, लेकिन गड्ढों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed