{"_id":"66a05977ec193474970f1645","slug":"44-complaints-came-in-the-camp-dc-ordered-for-solution-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112163-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शिविर में आई 44 शिकायत, डीसी ने दिए समाधान के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शिविर में आई 44 शिकायत, डीसी ने दिए समाधान के आदेश
Wed, 24 Jul 2024 07:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर 44 शिकायतें दर्ज हुई जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ‘समाधान प्रकोष्ठ‘ की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की चिंताओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिकायत को शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। नीतिगत मामलों से जुड़ी शिकायतों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जा रहा ताकि नियमानुसार उन पर कार्रवाई की जा सके। डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि वह अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस में आयोजित किये जा रहे शिविर में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता के साथ एक्शन लिया जाता है व जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाता है।
डीसी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं, नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं, पंचायती राज या फिर किसी अन्य विभाग की समस्या हो तो वह शिविर में लाई जा सकती है। जिन समस्याओं के मौके पर ही निदान संभव होता है उनका किया जा रहा है व अन्य समस्याओं के मामलों में यथाशीघ्र एक्शन लेते हुए निर्धारित समय में समाधान के निर्देश दिए जाते हैं।