फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   42 beds ready in civil hospital for corona patients

कोरोना मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल में 42 बेड तैयार

Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
42 beds ready in civil hospital for corona patients
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के निर्माण में देरी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में 42 बेड तैयार कर लिए गए हैं। बच्चों के आइसीयू के लिए चार और हाई डिपेंडेसी यूनिट (एचडीयू) के लिए अलग से 12 बेड तैयार किए गए हैं। कोरोना के पीक पीरियड को देखते हुए भी सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड को छोड़कर सभी बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए हर संभव तैयारियां की जा रही हैं। अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि बताया कि आईआईटी कानपुर ने कोरोना का पीक पीरियड तीन फरवरी के आसपास का बताया है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। अस्पताल में बेड तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप ने बताया कि वैक्सीन की एक डोज भी कोरोना संक्रमण से मौत होने का 95 प्रतिशत बचाव करती है। विभाग ने पूरे जिले में पहली डोज का आंकड़ा 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। दूसरी डोज का आंकड़ा 73 प्रतिशत हुआ है। 15 से 18 साल की उम्र के किशोरों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। दस दिनों में सभी बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी जाएगी। डॉ. प्रदीप कुमार ने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे अपने 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीन की डोज जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed