{"_id":"5c9e6bf5bdec22764d26f167","slug":"41553886197-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी मंडी से लौटे किसान, हैंडलिंग एजेंट का मामला निपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी मंडी से लौटे किसान, हैंडलिंग एजेंट का मामला निपटा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। सरकार के निर्देशों के बावजूद दादरी और बाढड़ा अनाज मंडी में दूसरे दिन भी सरसों की खरीद शुरू नहीं हो पाई। शुक्रवार को करीब सात किसान मंडी से सरसों लेकर लौट गए। वहीं, हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाहटी सुबह चरखी दादरी मंडी पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त अजय सिंह तोमर की मौजूदगी में पहले रेस्ट हाउस परिसर में हैफेड और मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की बैठक ली। बाद में नई अनाज मंडी पहुंचकर आढ़ती एसोसिएशन से बातचीत की। बैठक का सकारात्मक पहलू यह रहा कि आढ़ती दस की बजाय पांच लाख की सिक्योरिटी राशि का चेक देकर हैंडलिंग एजेंट बनने को राजी हो गए हैं। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव का कहना है कि सोमवार से जिले की दोनों मंडियों में सरसों की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
सरसों बेचने दादरी अनाज मंडी पहुंचे किसानों को दूसरे दिन भी निराशा हाथ लगी। मंडी पहुंचने पर किसानों को जब पता चला कि शुक्रवार को भी सरसों खरीद नहीं होगी तो वे लौट गए। वहीं, सुबह करीब 11 बजे अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलहाटी रेस्ट हाउस परिसर पहुंचे। उन्होंने जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसपी स्मिति चौधरी, मार्केटिंग बोर्ड स्टाफ और हैफेड के अधिकारियों की बैठक ली। सरसों की खरीद को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो उन्होंने दादरी और बाढड़ा मंडी में सरसों की खरीद शुरू न हो पाने का कारण भी अधिकारियों से पूछा। इस दौरान हैफेड अधिकारियों ने बताया कि बाढड़ा मंडी में हैंडलिंग एजेंट को तैयार कर चुके हैं लेकिन दादरी मंडी के आढ़ती हैंडलिंग एजेंट बनने को तैयार नहीं है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव के सामने दस लाख की सिक्योरिटी राशि का मामला भी रखा गया।
रेस्ट हाउस के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव और उपायुक्त नई अनाज मंडी पहुंचे। वहां पहले उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने हैफेड डीएम और आढ़तियों के तर्क सुने और इसके बाद दोनों के पक्षों की जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव को दी। इसके बाद सीनियर आईएएस सुनील गुलहाटी ने आढ़तियों और हैफेड अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने दस की बजाय पांच लाख की सिक्योरिटी राशि का चेक हैफेड को देने की बात कही। इस पर आढ़तियों ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर खरीदी गई सरसों की लिफ्टिंग नहीं की गई तो घटत (सरसों का कम वजन) के वे जिम्मेदार नहीं होंगे। उनकी इस मांग को अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मान लिया और इसके बाद आढ़ती हैंडलिंग एजेंट बनने को राजी हो गए।
विज्ञापन
रविवार तक तैयार होगा शेड्यूल, सोमवार से होगी खरीद
अनाज मंडी पहुंचे अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि थोड़ी अड़चन आने की वजह से 28 मार्च से चरखी दादरी और बाढड़ा अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि हैंडलिंग एजेंट मामला अब सुलझ गया है। जिला प्रशासन रविवार तक सरसों खरीद का शेड्यूल तैयार करवा देगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से दादरी और बाढड़ा अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
डीएम बोले, ट्रांसपोर्ट का किया है पूरा प्रबंध
बैठक में आढ़तियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव से शिकायत करते कहा कि 15 दिनों तक अनाज मंडी से खरीद एजेंसी लिफ्टिंग नहीं कराती है, इसके चलते आढ़तियों को परेशानी रहती है। इस पर हैफेड डीएम कृष्ण नरवाल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट का पूरा प्रबंध इस बार किया गया है। खरीदी गई सरसों के उठान के लिए 50 ट्रक यहां रहेंगे जो प्रतिदिन लिफ्टिंग का कार्य करेंगे और इनकी कमांड आढ़तियों के हाथों में ही होगी।
पांच लाख के सिक्योरिटी चेक पर आढ़ती हैंडलिंग एजेंट बनने को तैयार हो गए हैं। सोमवार तक मंडी में सरसों की खरीद शुरू करवा दी जाएगी। इस संबंध में मैंने हैफेड और जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए हैं। किसानों को सरसों और गेहूं की खरीद में परेशानी नहीं आएगी। - सुनील गुलहाटी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार
अगर 48 घंटे के अंदर लिफ्टिंग नहीं हुई तो आढ़तियों की घटत की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। यह बात हमने एसीएस के सामने रखी जिसे उन्होंने मान लिया और इसके बाद ही आढ़ती पांच लाख की सिक्योरिटी राशि जमा करवाकर हैंडलिंग एजेंट बनने को राजी हुए हैं।
रामकुमार रिटोलिया, अनाज मंडी प्रधान