फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गठबंधन की चर्चा छेड़ इनेलो ने दिया पदाधिकारियों को टॉनिक

गठबंधन की चर्चा छेड़ इनेलो ने दिया पदाधिकारियों को टॉनिक

Sun, 17 Mar 2019 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन की चर्चा छेड़ इनेलो ने दिया पदाधिकारियों को टॉनिक
संगठन मजबूत करने की सलाह, फिर होगा गठबंधन पर फैसला
विज्ञापन

झज्जर। राष्ट्रीय अधिवेशन में इनेेेलो ने भाजपा के साथ गठबंधन की चर्चा छेड़कर पदाधिकारियों को टॉनिक देने का कार्य किया है ताकि वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे दमखम के साथ जुट जाएं। सत्ता से दूर हुए 15 साल होने के चलते इनेलो पदाधिकारी पूरी तरह से अब मायूस होने लगे थे। वहीं परिवार में हुए बिखराव ने इनेलो को दो फाड़ कर दिया था। ऐसे में गठबंधन की राह पर चलने की खबर से इनेेलो की मजबूरी दिखाई देनी लगी है। इनेेेलो पदाधिकारी भी चाह रहे हैं कि भाजपा के सहारे ही सही, किसी प्रकार से एक बार सत्ता में हिस्सा हो जाए। पदाधिकारियों के मूड को भांपते हुए इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने चिट्ठी के माध्यम से सही पैंतरा चला है।
पदाधिकारियों को दी संगठन मजबूत करने की सलाह
राष्ट्रीय अधिवेशन में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ व रामपाल माजरा ने पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने की सलाह दी। सभी ने कहा कि अगर उनका संगठन मजबूत हुआ तो हालात बदलते देर नहीं लगती। बदले हुए हालात में समझौते के लिए भाजपाई आगे आएंगे। संगठन की मजबूती के लिए ही इनेेलो होली के बाद हर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त कर विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन

करण चौटाला को मिली बड़ी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान नेेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के बेटे करण चौटाला को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। इनेलो की युवा इकाई का करण चौटाला को राष्ट्रीय प्रभारी तथा भिवानी जिले से संबंध रखने वाले नरेंद्र राज गागड़वास को सहप्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed