{"_id":"5c1550f8bdec2253b7147883","slug":"41544900856-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड बिजली सब स्टेशन होगा अपग्रेड, 16 से बढ़कर 32 एमवीए होगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड बिजली सब स्टेशन होगा अपग्रेड, 16 से बढ़कर 32 एमवीए होगी क्षमता
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर बिजली की खपत में निरंतर वृद्धि होने से ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या से निजात पाने के लिए निगम ने शहर सब स्टेशन की क्षमता दोगुनी करनी शुरू कर दी है। शहर के रेलवे रोड स्थित मेन बिजली सब स्टेशन की क्षमता 16 एमवीए और बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। निगम अधिकारियों की मानें तो आगामी मार्च माह तक सब स्टेशन की क्षमता 16 एमवीए से बढ़ाकर 32 एमवीए कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट का पूरा खाका तैयार किया जा चुका है।
जिला अस्तित्व में आने के बाद हर दृष्टि से इसका सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। बिजली-पानी के मुद्दे शहर के लिए काफी मायने रखते हैं। बिजली की क्षमता बढ़ने की तर्ज पर शहर में पेयजल की क्षमता का बढ़ना भी जरूरी है। शहर में तीसरे जलघर की सख्त जरूरत बनी हुई है। शहर में बिजली कनेक्शनों की संख्या हर माह बढ़ रही है। इस समय 15 हजार बिजली कनेक्शन हैं। आवासीय बस्ती बढ़ने की वजह से बिजली सुविधाओं में विस्तार एवं सुधार की ज्यादा जरूरत बनी हुई है। शहर में वार्डों की संख्या भी बढ़कर 19 से 21 हो चुकी है। नगर पालिका अब नगर परिषद का दर्जा प्राप्त कर चुकी है। लघु सचिवालय में भी विभागीय कार्यालय खुलने पर बिजली की खपत बढ़ने लगी है। ऐसे में आपूर्ति को बढ़ाया जाना जरूरी बना हुआ है। शहर मेें इस समय दो मेन बिजली सब स्टेशन हैं। इसमें चरखी पावर सब स्टेशन और रेलवे रोड स्थित सब स्टेशन शामिल हैं। चरखी पावर सब स्टेशन की क्षमता 220 एमबीए है जबकि रेलवे रोड सब स्टेशन की क्षमता 16 एमवीए है। दोनों सब स्टेशन से शहर में आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड सब स्टेशन तकरीबन 50 प्रतिशत शहर को कवर करता है। इसी प्रकार गांव घसोला स्थित 33 केवीए पावर सब स्टेशन से भी शहर के कुछ एरिया में बिजली की आपूर्ति की जाती है। इस समय शहर का रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन काफी दिनों से ओवरलोड चला आ रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में लोड बढ़ जाने पर सप्लाई बीचबीच में बंद करनी पड़ती है।
12 फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
रेलवे रोड सब स्टेशन की क्षमता इस समय 16 एमवीए है। अब यहां की 16 एमवीए क्षमता और बढ़ाई जाएगी। इस प्रकार सब स्टेशन की कुल क्षमता बढ़कर 32 एमवीए हो जाएगी। मार्च तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। ऐसे में शहर में बिजली संकट का तकरीबन झंझट खत्म हो जाएगा। इतना ही नहीं क्षमता बढ़ने पर साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। अन्य गांवों को भी इससे बिजली आपूर्ति किए जाने की प्लानिंग है। शहर में इस समय 12 फीडरों के जरिए बिजली आपूर्ति की जा रही है। करीब तीन माह पहले तीन नए फीडर बनाए हैं ताकि लोगों को नियंत्रित रखा जा सके। गर्मी और सर्दी के मौसम में बारी- बारी से फीडर चलाकर आपूर्ति करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
शहर की बिजली आपूर्ति में सुधार की दिशा में निगम लगातार काम कर रहा है। रेलवे रोड सब स्टेशन संबंधी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। निगम की इस प्रोजेक्ट के मार्च- अप्रैल तक पूरा होने की योजना है इससे दादरी शहर और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति में काफी सुधार आएगा।
- एमएम खान, एक्सईएन, एचवीपीएन