{"_id":"5bba60e3867a5568751d046d","slug":"41538941155-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सब स्टेशन निर्माण के लिए ग्रामीणों ने की जगह बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सब स्टेशन निर्माण के लिए ग्रामीणों ने की जगह बदलने की मांग
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। गांव सांवड़ में प्रस्तावित बिजली सब स्टेशन की जगह बदलने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों का तर्क है कि सब स्टेशन बनाने के लिए जिस जगह का चयन किया गया है वहां काफी हरे पेड़ हैं, जिन्हें काटना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के पास और भी जगह और बिजली निगम को सब स्टेशन की जगह बदलनी चाहिए। इस मामले में वो एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) में याचिका दायर कर चुके हैं और एनजीटी ने मौके का निरीक्षण करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को जारी किए हैं। इस विषय में रविवार को सांवड़ के ग्रामीणों ने अपना विरोध भी जाहिर किया।
पंडित श्रीनिवास, सीताराम शर्मा, पूर्व सोसायटी मेंबर सतबीर एवं राजकुमार, देवकरण पीटीआई, पूर्व बीडीसी मेंबर सज्जन कुमार, ठेकेदार विजय, कृष्ण ने बताया कि सब स्टेशन निर्माण के लिए करीब 15 एकड़ में फैले वृक्षों को काटना पड़ेगा। इससे जहां हरियाली प्रभावित होगी तो वहीं बारिश का पानी संचय के के लिए बनाए दो तालाब भी बंद हो जाएंगे। इसके अलावा इस जमीन पर सब स्टेशन बनाने से युवा खिलाड़ियों के अभ्यास की जगह भी छीन जाएगी। बार-बार ग्रामीण सब स्टेशन निर्माण के लिए जगह बदलने की मांग उठा चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में खासा रोष है और इसका इजहार रविवार को उन्होंने प्रदर्शन के साथ किया।
ग्रामीणों ने बताया कि निगम और सरकार बिजली सब स्टेशन का निर्माण गांव के पाना घाघश्याण स्थित शामलाती बणी में करना चाहते हैं और यह जमीन पंचायत के अधीन है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर विभाग अपना फैसला नहीं बदलता है तो आगामी दिनों में आसपास के गांवों के ग्रामीणों को भी साथ लेकर इस मांग को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक रामभगत, अध्यापक खुशीराम, मास्टर रामधारी, जगदीश, पूर्व मेंबर महाबीर प्रसाद, पुरूषोतम, संजय कुमार, गोपाल, विनोद, जयवीर आदि ग्रामीण उपस्थित थे।