फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वार्ड-19 में 20 साल बाद बनेंगी 10 गलियां,

वार्ड-19 में 20 साल बाद बनेंगी 10 गलियां,

Mon, 07 May 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
वार्ड-19 में 20 साल बाद बनेंगी 10 गलियां,
बीस साल बाद वार्ड-19 में 10 गलियों का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड नंबर 19 के लोग पिछले करीब 20 सालों से गलियों के पुनर्निर्माण का इंतजार कर रहे थे लेकिन लगातार अनदेखी की जा रही थी। इस संबंध में कई दफा मांगपत्र सौंपने के बाद अब जाकर लोगों की मांग परवान चढ़ी है। अब वार्ड नंबर 19 में दस गलियों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। नगर परिषद ने 87 लाख से इन गलियों की कायाकल्प करने जा रही है। अब तक नगर परिषद ठेकेदार वार्ड की तीन गलियों का निर्माण पूरा कर चुके हैं जबकि सात गलियां निर्माणाधीन हैं। गलियां बनने से वार्ड के लोगों ने राहत की सांस ली है।
वार्ड -19 में सीएम घोषणा के तहत 87 लाख रुपये के विकास कार्य को नगर परिषद ने हरी झंडी मिलने के बाद दस गलियों का निर्माण कार्य शुरू कराया है। अब तक ठेकेदार तीन गलियों का निर्माण कार्य पूरा कर चुके हैं और इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद विरेंद्र पप्पू ने बताया कि पहले यह वार्ड एक था लेकिन पिछली वार्डबंदी में इसे 19 कर दिया गया था। यहां के लोग पिछले बीस सालों से गलियों के निर्माण के लिए कई बार नप अधिकारियों को पत्र दे चुके थे लेकिन उनकी कॉलोनी में गलियों का निर्माण नहीं हो पा रहा था। इनेलो समर्थित पार्षद ने बताया कि अब सीएम घोषणा के तहत वार्ड में 87 लाख का काम शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गलियों का हो रहा है निर्माण
पार्षद वीरेंद्र पप्पू ने बताया कि इस लागत से वार्ड में बलवान वकील के मकान से लेकर सुरेंद्र पटवारी के मकान तक, सोमवीर हवलदार के मकान से लेकर कुलदीप के मकान तक, मनफूल के मकान से लेकर राजेश के मकान तक, श्योराम की समाधि से सांसद धर्मवीर के आवास तक, हिसार वाली कॉलोनी में, टीचर कॉलोनी में, कुलदीप पहलवान के मकान से युद्घवीर के मकान तक, संदीप के मकान से रामनिवास के मकान तक, अशोक के मकान से लाखन के मकान तक प्रकाश के मकान से सदानंद के मकान तक गलियों का निर्माण हो रहा है।

गली निर्माण होने से सालों पुरानी परेशानियों होंगी खत्म
पिछले 20 साल से भी अधिक समय से हमारी गली खस्ताहाल में है और नगर परिषद व प्रशासन को दर्जनों बार मांगपत्र सौंप चुके हैं। अब सड़क पक्की होने से परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
- अजीत
खस्ताहाल गली के चलते आवागमन में लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। पिछले लंबे समय से स्थानीय लोग गलियों के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब गली निर्माण शुरू होने से लोगों की परेशानियां कम होंगी।
-अशोक
स्थानीय लोग पिछले लंबे समय से वार्ड की आठ से दस गलियों के निर्माण की मांग कर रहे थे। लंबी जद्दोजेहाद के बाद अब जाकर मांग परवान चढ़ी है। आवागमन में आने वाली लोगों की परेशानियां अब कम हो जाएंगी।
- रामकिशन, वार्डवासी
- वार्ड में कच्ची गलियां होने से काफी परेशानियां आ रही थी। गलियों में जगह-जगह गंदगी जमा थी जिससे लोगों का घरों से निकलना ूदूभर हो गया था। अब गलियां बनने से लोगों को राहत मिलेगी ।

- कर्मवीर

वार्ड 19 में सीएम घोषणा के तहत 87 लाख से दस गलियों का निर्माण हो रहा है। इन गलियों के निर्माण की मांग लोग पिछले बीस साल से उठा रहे थे। करीब 1000 से 1500 की आबादी को गली निर्माण से फायदा होगा।
- विरेंद्र पप्पू, पार्षद वार्ड -19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed