{"_id":"5ac144254f1c1bd3618b4dfc","slug":"41522615333-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने टवीट कर मनु भाकर को बताया देश की उभरती हुई होनहार एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने टवीट कर मनु भाकर को बताया देश की उभरती हुई होनहार एथलीट
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झज्जर की बेटी एवं दुनिया की उभरती शूटिंग सनसनी मनु भाकर को उनकी उपलब्धि के लिए अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बधाई दी है। प्रधानमंत्री के ट्वीट में मनु की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि आईएसएसएफ विश्वकप के पदक विजेताओं में सबसे युवा मनु भाकर का शानदार प्रदर्शन अविस्मरणीय रहा है। हरियाणा से संबंध रखने वाली मनु ने दो वर्ष पूर्व ही शूटिंग में अपना कॅरिअर आरंभ किया और इतने कम समय में वह देश की एक होनहार एथलीट के तौर पर उभरकर आई है। पीएम के ट्वीट के बाद मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर ने कहा कि आज उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है क्योंकि उनकी बेटी को लेकर पीएम ने भी प्रशंसा की है। उनके लिए इससे गर्व की बात और क्या हो सकती है।
मार्च में चला मनु का जादू
मार्च माह में मैक्सिको की रिजवी सिटी में हुई चैंपियनशिप और ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई जूनियर वर्ल्डकप में मनु भाकर ने एक के बाद एक 6 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। मार्च माह में मनु का जादू चला तो किस्मत ने भी उसका साथ दिया। जूनियर वर्ल्ड कप के दौरान मिश्रित मुकाबले में मनु भाकर ने मुस्कान और दिव्यांशी राणा ने रजत पदक जीता था लेकिन पहले स्थान पर रही चीन की टीम डिसक्वालीफाई होने के कारण उनका रजत पदक भी स्वर्ण पदक में बदल गया।
डीसी ने भी किया रिट्वीट
उपायुक्त सोनल गोयल ने भी पीएम के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए मनु को शानदार खिलाड़ी बताया है। वहीं उन्होंन कहा है कि मनु भाकर ने अपने प्रदर्शन से दुनिया में न केवल झज्जर बल्कि हरियाणा और पूरे देश का नाम रोशन किया है। मनु की उपलब्धियों की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने मनु के प्रदर्शन को उन अभिभावकों के लिए प्रेरणा बताया जिन्हें अपनी बेटियों की प्रतिभा पर भरोसा है और उन्हें आगे लाने के लिए प्रोत्साहन दिया है।