फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अब मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर स्पीड से होगा मेट्रो ट्रायल रन

अब मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर स्पीड से होगा मेट्रो ट्रायल रन

Thu, 14 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
अब मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर स्पीड से होगा मेट्रो ट्रायल रन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर तीन-चार दिन तक प्री ट्रायल के बाद बुधवार को डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह ने टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मेट्रो गाड़ी को रवाना किया। अब इस रूट पर मेट्रो का ट्रायल रन स्पीड से होगा। डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार यह ट्रायल तीन महीने तक चलेगा। फिलहाल मुंडका से बहादुरगढ़ लाइन मौजूदा ग्रीन लाइन का एक्सटेंशन है और इसकी लंबाई 11.18 किलोमीटर है। यह पूरी एलिवेटेड लाइन है और अब तक की सबसे सीधी लाइन भी है। इस लाइन पर एक जगह करीब 300 मीटर जमीन का विवाद चल रहा है। डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार बहादुरगढ़ में मेट्रो चलाने की डेडलाइन जून 2018 है लेकिन अप्रैल तक इसे चलाने का पूरा प्रयास है।
मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो परियोजना पर पिछले कई वर्षों से काम चल रहा है। लगभग 95 फीसदी काम हो चुका है। मेट्रो स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। अब लोग बेसब्री से मेट्रो चलने का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह द्वारा मेट्रो के ट्रायल का शुभारंभ विधिवत तरीके से किया गया। मेट्रो चलने का इंतजार अब लोगों के लिए कम हो गया है। उन्होंने दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन पर हरी झंडी दिखाई। यहां पर स्टेशन का काम भी पूरा हो चुका है। पिछले कई दिनों से बेहद धीमी गति में चल रही गाड़ी बुधवार को ट्रैक पर तेज गति में दौड़ी। मेट्रो ट्रायल का अधिकारियों ने कई दिनों से बारीकी से निरीक्षण भी किया है। इसके बाद ही इसे तेज गति में चलाया गया। अब यह गाड़ी दिनभर में चार से अधिक चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन

शहरवासियों में उत्साह
बुधवार को मेट्रो के विधिवत तौर पर शुभारंभ के बाद शहरवासियों में भी काफी उत्साह है। शहरवासियों का कहना है कि बहादुरगढ़ में मेट्रो चलने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी और दिल्ली जाना आसान होगा। समय की भी बचत होगी। शहर में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उनका कहना है कि वे तो सिर्फ अब मेट्रो के चलने की बाट जोह रहे हैं। कब मेट्रो चलेगी और वे कब इसमें सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया सफर
बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी मंगू सिंह द्वारा ट्रायल के विधिवत शुभारंभ के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफर किया। इस दौरान मेट्रो में काफी भीड़ रही। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चौकस रही। चारों तरफ सिक्योरिटी गार्ड व सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। मेट्रो स्टेशन की तरफ आने वाले लोगों की चेकिंग की गई।
टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन पर रही भीड़
दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को माहौल काफी भीड़भाड़ वाला रहा, क्योंकि ट्रायल का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया था। न केवल निचले स्तर के कर्मचारी बल्कि उच्चाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मेट्रो ट्रायल रन के पहले दिन किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं देखने को मिली। ट्रैक और प्लेटफार्म के बीच के डिस्टेंस, दरार, किनारों के लिए ट्रायल पहले किया जा चुका है। स्पार्किंग या सप्लाई प्रभावित होने की कहीं दिक्कतें नहीं आई। प्लेटफार्म की सेटिंग भी सही है। थोड़ी बहुत जो खामियां प्री ट्रायल में आई थी उन्हें दूर किया जा चुका है।
अप्रैल में मिलेगा मेट्रो का लाभ
11.82 किलोमीटर का एलेवेटेड ट्रैक पूरी तरह से तैयार है। बुधवार को ट्रायल रन शुरू हो गया। 25 हजार केवी लाइन को चार्ज करने का काम पहले ही निपट चुका है। मेट्रो स्टेशनों पर सिर्फ फिनिशिंग का काम बाकी है। वैसे तो डीएमआरसी ने जून 2018 डेड लाइन तय की है, लेकिन अधिकारियों की मानें तो अप्रैल तक इस रूट पर मेट्रो गाड़ी चलने की प्रबल संभावना है।

मुंडका से बहादुरगढ़ तक ये होेंगे सात स्टेशन
-मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया स्टेशन (दिल्ली)
-घेवरा मोड़ स्टेशन (दिल्ली)
-टीकरी कलां स्टेशन (दिल्ली)
-टीकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन (दिल्ली)
-एमआईई मेट्रो स्टेशन (बहादुरगढ़)
-बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन (बहादुरगढ़)
-सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन (बहादुरगढ़)

मुंडका-बहादुरगढ़ मार्ग पर मेट्रो का कॉमर्शियल ट्रायल बुधवार को आरंभ हो गया है। यह ट्रायल पहले ट्रायल की दृष्टि से पर्याप्त तेज गति में हुआ और सफल रहा। परियोजना का हर तरह का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। ट्रायल करीब तीन महीने तक चलेगा। हालांकि इस रूट पर गाड़ी चलाने के लिए जून 2018 तक का समय निर्धारित किया गया है, मगर हो सकता है कि इससे पहले भी गाड़ी चला दी जाए।
-राजीव चौधरी, पीआरओ डीएमआरसी

मेट्रो के रन स्पीड ट्रायल को डीएमआरसी के एमडी ने दिखाई हरी झंडी
तीन महीने बाद बहादुरगढ़ के लोगों को मिलेगी मेट्रो की सौगात
अब मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर स्पीड से होगा मेट्रो ट्रायल रन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed