{"_id":"5a3036364f1c1bc5758b8ad4","slug":"41513109046-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस का वाहन चालकों के खिलाफ दूसरे दिन भी शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस का वाहन चालकों के खिलाफ दूसरे दिन भी शिकंजा
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर खड़े 50 वाहनों के काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दूसरे दिन भी सड़कों पर खड़े वाहनों के चालान काटे। वाहनों के कागज पूरे नहीं पर इंपाउंड भी किया। बाइक राइडरों ने पूरे दिन शहर के मुख्यमार्गों पर गश्त किया और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया।
दादरी जिला पुलिस कप्तान हिमांशु गर्ग के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस लगातार सड़क पर खड़े वाहनों के चालान कर रही है। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने करीब 50 वाहनों के चालान किए। जिसमें अधिकतर वाहन मेन बाजार में सड़क पर खड़े थे। वहीं, दोपहिया वाहन के कागज पूरे न होने पर चालान किए गए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 4 चार पहिया वाहनों को इंपाउंड किया। पुलिस के 12 राइडरों ने शहर के हालातों को पूरा फोकस रखा। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई। शहर में रोहतक फव्वारा चौक, मेन बाजार, लाजपतराय चौक, रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, हीरा चौक, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, रेलवे रोड, किला रोड, दिल्ली रोड, ढाणी फाटक एरिया, अनाज मंडी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया।
सड़कों पर खड़े वाहनों के लगातार चालान किए जाएंगें। जिस वाहन के कागज पूरे नहीं होंगे उसे तुरंत इंपाउंड किया जाएगा।
पवन, ट्रैफिक इंचार्ज