{"_id":"5a2aeb854f1c1b87698c0891","slug":"41512762245-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद शहर की जर्जर सड़कों का पेंच वर्क हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे इंतजार के बाद शहर की जर्जर सड़कों का पेंच वर्क हुआ शुरू
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर हिचकोले नहीं खाएंगे वाहन, जर्जर सड़कों का पेंच वर्क शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पीडब्लूडी ने शहर की मुख्य सड़कों में पेचवर्क शुरू कर दिया है। इससे अब शहर में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों पर वाहन चालकों को सफर करने में सुविधा मिलेगी। लोगों ने कॉलोनियों में नई सड़कों का निर्माण भी जल्द ही शुरू करने की मांग की है। शहर की सड़कों पर बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक कई दफा हादसे का शिकार हो चुके हैं। गड्ढों के कारण लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि शहर की अधिकतर कंडम सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू कर देना चाहिए। विभाग ने रेलवे रोड बिजली विभाग के सामने, रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर शुक्रवार को पेच वर्क कार्य शुरू कर दिया। जुलाई और अगस्त की बरसात के चलते शहर की अधिकतर सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए थे। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। दूसरी तरफ हीरा चौक, तिकोना पार्क, गोशाला रोड, चरखी दरवाजा एरिया में भी सड़कों की मरम्मत करने की जरूरत बनी हुई है। विभाग ने सड़कों पर पिछले काफी समय से पेच वर्क भी नहीं किया था। वाहन चालकों को इन सड़कों से गुजरने में काफी परेशानी होती रही है
शहरवासी राम, मंजीत, विशाल, देवेंद्र व रामफल ने बताया कि विभाग को कंडम पड़ी सड़कों से अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। विभाग को जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर लोगों को सुविधा देनी चाहिए।
लोगों से बातचीत---
रेलवे रोड की सड़क पर पिछले छह माह से गहरे गड्ढे बने थे। वाहन चालकों को सड़क से गुजरने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। विभाग कर्मचारियों ने पहले भी पेच वर्क किया था लेकिन बरसात के बाद सड़क से रोड़ी निकलने लग गई थी। विभाग ने पेच वर्क किया है लोगों को कुछ तो फायदा मिलेगा। - सीताराम, समसपुर
विज्ञापन
शहर की अधिकतर सड़कें खराब हालत में हैं। विभाग ने पेच वर्क शुरू कर दिया है। वाहन चालकों को कुछ दिनों के लिए सुविधा मिलेेगी। लेकिन कुछ समय बाद फिर से वही हालात बन जाएंगे। रेलवे रोड पर ज्यादातर गांव के लोगों का आवागमन होता है। कंडम सड़क से लोगों को बहुत नुकसान हो रहा था। - रघुबीर, मौडी
पेच वर्क करने के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। गहरे गड्ढों के कारण रेलवे रोड पर अधिकतर समय जाम लगा रहता था लेकिन अब लोगों को इस सड़क पर सफर करने में सुविधा मिलेगी। विभाग को शहर की अन्य सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कर देना चाहिए ताकि लोगों का फायदा मिले। - रणबीर, दादरी
सड़क पर रोड़ी बिखरने से वाहन चालक हादसों का शिकार होते रहे हैं। विभाग ने पेंच वर्क कार्य कर लोगों को सुविधा देने का काम किया है। विभाग को शहर की अन्य सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू कर देना चाहिए। पेंच वर्क कार्य तो हल्की बरसात के बाद ही खत्म हो जाता है। - बंसीलाल