{"_id":"59f779bd4f1c1b0d698b8586","slug":"41509390781-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर एनर्जी पावर प्लांट के लाभ में गांव को बनाया जाएगा भागीदार : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर एनर्जी पावर प्लांट के लाभ में गांव को बनाया जाएगा भागीदार : सीएम
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली (बहादुरगढ़)।
सीएम मनोहरलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए जाने वाले सोलर पॉवर प्लांट को लेकर नई नीति तैयार करने जा रही है। इस नीति के तहत एक ऐसा स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) तैयार किया जाएगा, जिससे प्लांट का लाभ गांव को भी मिलेगा। सीएम गांव बाढ़सा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव बाढ़सा में दूसरे देशों से भी लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचेंगे।
मनोहर लाल ने गांव बाढ़सा की ओर से तीन मेगावाट के सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की मांग पर बताया कि हरियाणा के अनेक गांवों की ओर से सोलर एनर्जी पॉवर प्लांट स्थापित करने की मांग की जा रही है। गांव बाढ़सा में बन रहे राष्ट्रीय कैंसर संस्थान व कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाढ़सा में न केवल हरियाणा बल्कि देश-दुनिया के लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचेंगे। इस अस्पताल के माध्यम से बाढ़सा अब हरियाणा या भारत का नहीं बल्कि दुनिया का गांव होगा। उन्होंने बताया कि इसी 26 अक्तूबर को उनकी सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है। पहले तीन वर्षों के दौरान उन्होंने जो भी घोषणाएं की अब उनकी प्रगति देखने के लिए वह दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले मरीजों के लिए उन्होंने हेलीपेड के निर्माण की बात कही थी अब यह संस्थान के अधिकारियों को तय करना है कि हेलीपेड जमीन पर बनाया जाए या फिर संस्थान की छत पर। उन्होंने संभावना भी जताई कि एयर एंबुलेंस सुविधा के लिए यहां पर एक हवाई पट्टी भी विकसित की जा सकती है। साथ ही स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
गांव बाढ़सा में खेल स्टेडियम बनाने के लिए सौंपा 2.90 करोड़ का चेक
गांव बाढ़सा में खेल स्टेडियम बनाने के लिए एम्स प्रशासन की ओर से 2.90 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। बाढ़सा को हरियाणा की सबसे अमीर पंचायत बताते हुए कहा कि विकास के लिए जो भी मांग पत्र रखा गया है उसे पंचायत के मौजूद फंड से पूरा कराया जाए। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और बाढ़सा से जोगेन्द्र डायरेक्टर ने मुख्यमंत्री का बाढ़सा पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को इलाके के लिए बड़ी सौगात बताया और कहा कि इसके बनने से पूरे इलाके को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर रोहतक मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश, उपायुक्त सोनल गोयल, एससपी बी सतीश बालन और तहसीलदार कंवल सिंह यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, बाढ़सा से सरपंच नरेश देवी, जोगेंद्र डायरेक्टर और अमित छनपाड़िया आदि मौजूद रहे। एम्स प्रशासन की ओर से डॉ. शक्ति गुप्ता, राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एंजलो सिंह, अतुल ढांडा, आरके शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाढ़सा में विदेशों से भी स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचेंगे लोग : सीएम
-बाढ़सा में सोलर एनर्जी प्लांट की मांग पर दी नई नीति की जानकारी
-केएमपी एक्सप्रेस वे का भी सीएम ने किया निरीक्षण
-
---फोटो 9 : निर्माणधीन केएमपी का निरीक्षण करते सीएम मनोहरलाल।
---फाटो 10 : बाढ़सा स्थित एम्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते सीएम मनोहर लाल।
---फोटो 11 : निर्माणाधीन एम्स भवन का निरीक्षण करते सीएम मनोहरलाल।