{"_id":"6223c48b31327f091479503d","slug":"40-families-got-the-first-installment-of-pm-awas-yojana-bahadurgarh-news-rtk6402810136","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 परिवारों को मिली पीएम आवास योजना की पहली किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 परिवारों को मिली पीएम आवास योजना की पहली किश्त
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 लोगों को पहली किश्त की राशि का प्रमाण पत्र जारी किया गया। पहली किश्त में एक-एक लाख रुपये की राशि जारी की गई है। योजना के तहत करीब तीन करोड़ की राशि सरकार ने जारी की है। इन परिवारों को पहली किश्त के पत्र पूर्व भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने सौंपे।
उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों का आशियाना बनाने का सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। नगर परिषद के सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एक-एक कर लाभार्थियों को किश्त की राशि के प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने की। नरेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी पंक्ति में बैठे लोगों की भलाई के लिए कार्य किए हैं। जरूरतमंद लोगों का आशियाना बनाने का सपना अब पूरा हो जाएगा। सरकार ने अब तीन करोड़ की राशि जारी कर दी है। इस राशि से शनिवार को 40 लोगों के खाते में पहली किश्त की राशि एक-एक लाख रुपये जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत अब तक 152 लोगों को पहली, दूसरी व तीसरी किश्त के रूप में करीब तीन करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है। अब मकानों का जिस तरह से काम पूरा होगा, उसी हिसाब से लाभार्थियों को किश्त की राशि जारी की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को हिदायत दी कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, पूर्व पार्षद पालेराम शर्मा, अशोक शर्मा, हरिमोहन धाकरे, अश्वनी शर्मा, कृष्ण चंद्र, विनोद, बिजेंद्र शर्मा व जेई दलबीर देशवाल आदि मौजूद थे।