फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   35 mm of rain in eight hours, roads became ponds

Jhajjar-Bahadurgarh News: आठ घंटे में 35 एमएम बारिश, सड़कें बनीं तालाब

Mon, 10 Jul 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 10 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
35 mm of rain in eight hours, roads became ponds
शहर के आंबेडकर चौक पर भरा बारिश का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर में रविवार को सुबह 10 बजे के बाद से ही जिले में बादल जमकर बरसे। करीब आठ घंटे में 35.08 एमएम बारिश हुई। बारिश से प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद व्यवस्था बदहाल हुई और शहर की सभी प्रमुख सड़कें और बाजारों में आवागमन प्रभावित रहा।
शहर के सभी मार्गों पर पानी जमा रहा। घंटों तक निकासी नहीं होने से लोग प्रशासन को कोसते नजर आए। बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जलभराव से देर शाम तक लोग परेशान रहे। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़कें तालाब बन गईं और कई जगह गड्ढे बन गए। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से जलनिकासी के दावे किए जा रहे हैं लेकिन लचर व्यवस्था का सामना आमजन को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब दस बजे मौसम ने करवट ली और शाम सात बजे तक कभी झमाझम बारिश तो दोपहर को बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। जिले में सर्वाधिक बारिश बेरी क्षेत्र में 82 एमएम दर्ज की गई। बारिश के पानी से सीवर लाइनें व सभी नाले ओवरफ्लो हो गए। पानी की निकासी नहीं होने से शहर के हालात बेहद खराब हो गए। हालांकि जनस्वास्थ्य विभागों की टीमों ने बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर रखीं मोटरों और पंपसेट को चलाकर पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद शाम सात बजे तक भी शहर में जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव
शहर के बर्फखाना रोड़, आंबेउकर चौक, प्रिया कॉलोनी, छिकारा चौक, बीकानेर चौक, गैस गोदाम रोड, छारा रोड, बिजली निगम दफ्तर, बस स्टैंड परिसर, शहर के सभी पार्क सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया।
पानी में बंद हुए वाहन, धक्का लगाकर निकाले बाहर
शहर के बर्फखाना रोड, बीकानेर चौक, पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह रोड व गलियों में एक से दो फीट तक पानी भर गया। दुपहिया वाहन और करीब पंद्रह चार पहिया वाहन बंद हुए, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।
फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
बारिश से खरीफ सीजन की फसलों को फायदा पहुंचेगा। इस समय जिले में धान, कपास, ज्वार व बाजरा की बिजाई की गई है। जिन किसानों ने अब तक खरीफ की फसलों की बिजाई नहीं की है, वे मौसम साफ होने पर बिजाई कर सकते हैं। कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. ईश्वर सिंह जाखड़ का कहना है कि बढ़िया बारिश फसलों के वरदान साबित होगी।

जिले में ये इतनी एमएम हुई बारिश
झज्जर 42 एमएम

साल्हावास 56 एमएम

बेरी 82 एमएम

मातनहेल 07 एमएम

बहादुरगढ़ 13 एमएम

बादली 15 एमएम
शहर से पानी की निकासी होने में थोड़ा समय तो लगता ही है। हमने पानी निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध करते हुए मोटरों व पंपसेट की व्यवस्था की हुई है। कहीं अगर पानी की निकासी नहीं हो रही है तो लोग हमें सूचना दें।
- मंदीप एमई, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed