फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   326 new corona infected, 6 cremated

326 मिले नए कोरोना संक्रमित, 6 का हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 08 May 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
326 new corona infected, 6 cremated
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इस बार शहरी क्षेत्र के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारता जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची में 326 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के मात्र 91 और ग्रामीण क्षेत्र के 235 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। वहीं इस बार 45 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोग संक्रमित कम हो रहे हैं और उसके नीचे की उम्र के युवा काफी संख्या में संक्रमित होते जा रहे हैं। 45 साल से अधिक आयु के 89 व 45 साल से कम उम्र के 237 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मौत के आंकड़ों में भी निरंतर इजाफा होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से हुई तीन लोगों की मौत रिकॉर्ड में दर्ज किया। इसके साथ ही इनकी संख्या बढ़कर 133 हो गई है। जबकि नगर परिषद के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को बहादुरगढ़ में 6 लोगों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार पार कर चुका है। जिले में अब तक 12112 लोगों ने संक्रमित पाए जाते हैं। इनमें से 10515 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। शुक्रवार को भी 342 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

760 ने करवाया टीकाकरण
जिले में 45 साल से कम उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का अभियान जारी है। 44 साल तक के 760 लोगों ने शुक्रवार को टीकाकरण करवाया। जबकि 44 साल से कम उम्र के 3642 लोगों ने अब तक पहली डोज लगवाई है। जिले में फिलहाल 1,49,444 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। वहीं जिले में फिलहाल 1464 सक्रिय केस हैैं। इनमें से 91 को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 1373 को घर पर ही आइसोलेशन में रखते हुए इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। 3,89,906 लोगों के सैंपल फिलहाल तक लिए गए हैं। इनमें से 3,70,330 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 3219 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। सैंपलों के हिसाब से पॉजिटिविटी रेट को देखा जाए तो यह बढ़कर 4.09 प्रतिशत पहुंच गया है। रिकवरी रेट 86.8 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में मिले कोरोना संक्रमित
तिथि संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
5 मई 315
6 मई 404
7 मई 326
कोविड हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने बारे चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।

इस बार ग्रामीण क्षेत्र में भी काफी कोरोना संक्रमित लोग मिल रहे हैं। हर वर्ग को गांव हो या शहर सावधानी बरतनी आवश्यक है। कारोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। युवाओं में इस बार अधिक संक्रमण मिल रहा है। लोग किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें, विभाग की ओर से निर्धारित नियमों का पालन करे।
- डॉ संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed