{"_id":"61d5f76209dbea41867dd079","slug":"32-new-infected-found-in-the-district-jhjhar-news-rtk6349332153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 32 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 32 नए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को जिले में 32 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में फिलहाल एक मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 68 मरीजों को स्वास्थ्य विभागों की टीम की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल 69 संक्रमित जिले में बचे हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि अब तक जिले में 18925 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 18520 मरीज ठीक हो कर घर वापस लौट चुके हैं, जबकि 336 मरीजों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।
बुधवार को 1516 लोगों के कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। जिनको प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 729763 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से सात लाख 7208 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सैंपल के पॉजिटिविटी रेट को देखा जाए तो 2.90 फीसदी हैं, जबकि रिकवरी रेट 97.9 फीसदी है। टेस्टिंग रेट 1 लाख में से 66009 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को इस समय सरकार की तरफ से जारी किए गए कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए और बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवा कर अपना बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।