{"_id":"5c6c6ac5bdec2213dd6dc14e","slug":"31550609093-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू अकबरपुर को हरा मेहंदीपुर डाबोदा ने जीती पंचायत फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू अकबरपुर को हरा मेहंदीपुर डाबोदा ने जीती पंचायत फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। रोहतक जिले के गांव बहू अकबरपुर में हुई पंचायती फुटबाल प्रतियोगिता गांव मेहंदीपुर डाबोदा की टीम ने जीत ली। मेहंदीपुर डाबोदा ने फाइनल में मेजबान बहू अकबरपुर को हराकर एक लाख का इनाम जीता। इस अवसर पर मंगलवार को गांव में विजेता टीम का स्वागत किया गया।
गांव बहू अकबरपुर में 15 से 18 फरवरी तक फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें रोहतक, झज्जर सहित अन्य जिलों की 52 टीमों ने भाग लिया था। बहादुरगढ़ खंड के गांव मेहंदीपुर डाबोदा की टीम ने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में बादली को हराने के बाद टीम ने सेमीफाइनल में दुल्हेड़ा की टीम को हराया। फाइनल में मेहंदीपुर डाबोदा का मेजबान बहू अकबरपुर से सामना हुआ। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूट गया। मैच का परिणाम निकालने के लिए पेनल्टी शूट हुआ। पेनल्टी शूट में भी दोनों ओर से जबरदस्त खेल देखने को मिला। मेहंदीपुर डाबोदा की टीम ने पेनल्टी शूट में 4-3 से बहू अकबरपुर को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। मुख्य अतिथि बलराज कुंडू एवं आयोजकों ने विजेता मेहंदीपुर डाबोदा की टीम को एक लाख रुपये की राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। वहीं उपविजेता बहू अकबरपुर की टीम को 71 हजार रुपये का इनाम मिला। मेहंदीपुर डाबोदा का विनय श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मंगलवार को विजेता टीम का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। कोच प्रदीप ने कहा कि उनकी टीम में बेहद होनहार खिलाड़ी है। टीम लगातार जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है।