{"_id":"5bba60e9867a5568221038fd","slug":"31538941161-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरदावरी में फसल खराब का गलत ब्योरा देने वाले किसान पर होगी कार्रवाई: डीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरदावरी में फसल खराब का गलत ब्योरा देने वाले किसान पर होगी कार्रवाई: डीआरओ
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी जिला के सात सर्कलों में गिरदावरी का कार्य कर रहे हैं। इसमें फसलों की खराबा रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। ग्रामीण अपनी सही रिपोर्ट दर्ज करवाए और कोई भी फसल का गलत ब्योरा न दें। इस गिरदावरी रिपोर्ट की बाद में उपायुक्त और एसडीएम द्वारा जांच की जाएगी। जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दादरी, बौंद व बाढड़ा तहसील में आम गिरदावरी जारी है और इसी में फसल खराबा की रिपोर्ट को इंद्राज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में 70 पटवारी इस काम में जुटे हुए हैं। जलभराव व अधिक वर्षा की वजह से फसलों में जो भी नुकसान हुआ है उसको किसान सही-सही लिखवाए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जो विशेष गिरदावरी के आदेश दिए हैं, वह इसी सर्वे में शामिल है। यह सारी रिपोर्ट उपायुक्त, मंडल आयुक्त व उच्चाधिकारियों के सामने रखी जाएगी। इसकी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व स्वयं उपायुक्त अजय सिंह तोमर भी तस्दीक करेंगे। किसी व्यक्ति ने अपनी फसल के बारे में गलत रिपोर्ट लिखवाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा भी दादरी का दौरा कर चुकी हैं और गांव इमलोटा में उन्होंने ग्रामीणों के समक्ष स्पष्ट कर दिया था कि फसलों की गिरदावरी करवाई जा रही है। सभी किसान सही तथ्यात्मक रिपोर्ट दें। सरकार की नीतियों के अनुसार इस रिपोर्ट पर ठोस फैसला लिया जाएगा।