फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पानी चलने के पांच घंटे बाद ही टूटी बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी, खेतों में फैला पानी

पानी चलने के पांच घंटे बाद ही टूटी बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी, खेतों में फैला पानी

Sun, 13 May 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पानी चलने के पांच घंटे बाद ही टूटी बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी, खेतों में फैला पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां।
बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी पानी छोड़ने के महज पांच घंटे बाद ही टूट गई और इससे करीब दस एकड़ जमीन पर पानी भर गया। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है लीकेज के चलते डिस्ट्रीब्यूटरी टूटी है। इसे दुरुस्त करा दिया गया है। बता दें कि पिछली टर्न पर लगातार पांच व छह अप्रैल को लगातार दो दिन डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से पानी बंद कराना पड़ा था और जिस कारण जलघर के वाटर स्टोरेज टैंक खाली रहने से पेयजल संकट गहरा गया था।
11 मई की शाम करीब पांच बजे खेरड़ी हेड से बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ा गया था। रात्रि करीब 10 बजे सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस के समीप दाईं ओर छह से सात फीट तक डिस्ट्रीब्यूटरी टूट गई। इसे पानी बंद करवाकर विभाग ने मशीन की सहायता से ठीक करवाया गया और फिर से पानी छुड़वाया गया। खेत खाली होने के कारण पानी से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के बौंदकलां जल सेवाएं मंडल के एक्सईएन दलीप चेरवाल ने बताया कि नहर नहीं टूटी है। उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। शुक्रवार को बुटाना नहर में शव आने के चलते बुटाना नहर का ही पानी बंद होने से बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी बंद हो गया था। अब फिर से नहर में पानी छोड़ दिया गया है, शनिवार रात तक पूरा पानी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूटरी टूटी नहीं रिसाव हुआ था
सिंचाई विभाग के बौंदकलां जल सेवाएं मंडल के एसडीओ विकास सहरावत ने बताया कि नहर टूटी नहीं है। बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी से केवल लीकेज के चलते पानी निकला था। सूचना मिलते ही वे रात्रि को ही मौके पर पहुंच गए थे। नहर की लीकेज ठीक करवा दी है और जिस समय लीकेज हुई थी, उस समय केवल 60 क्यूसेक पानी ही चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed