फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कुश्ती दंगल में बलाली व सांजरवास के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

कुश्ती दंगल में बलाली व सांजरवास के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Mon, 26 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती दंगल में बलाली व सांजरवास के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
कुश्ती मुकाबलों में बलाली और सांजरवास के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन

झोझूकलां।
कस्बा स्थित आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को एक इनामी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले हुए। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित पहलवान महाबीर फौगाट व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रितू व संगीता ने महाबीर फौगाट कुश्ती नर्सरी का उद्घाटन किया। इन कुश्ती मुकाबलों में बलाली और सांजरवास के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
लड़कों के 30 किलोग्राम भारवर्ग में साहिल बलाली प्रथम, साहिल सांजरवास द्वितीय व प्रिंस बलाली तृतीय स्थान पर रहा। 32 किलोग्राम भारवर्ग में सौरभ सांजरवास ने पहला, मयंक सांजरवास ने दूसरा व कर्ण सांजरवास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 35 किलोग्राम भारवर्ग में नारायण सांजरवास ने पहला, विकास बलाली ने दूसरा व अमित दूधवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 38 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित बलाली ने पहला, नितिन गोठड़ा ने दूसरा व विकास रानीला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 48 किलो भार वर्ग में आकाश रानीला ने पहला, साहिल रानीला ने दूसरा व सचिन बलाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लडकियों के 30 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में मुकुल बलाली ने पहला, पूजा पिचोपा ने दूसरा व राधिका रानीला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 32 किलो भारवर्ग में नेहा बलाली ने पहला, मीनाक्षी पिचोपा ने दूसरा व मोनिका पिचोपा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 35 किलो वर्ग में रीना बलाली ने पहला, अंजलि दूधवा ने दूसरा व मोनिका बलाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 38 किलो भार वर्ग में कोमल बलाली ने पहला, रितु रानीला ने दूसरा व ज्योति रानीला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 48 किलो भारवर्ग में सीमा बलाली ने पहला, रितिका बलाली ने दूसरा व आशु रानीला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह इनामी दंगल खेल प्रशिक्षक सुखदेव, रतन सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप अत्री व नवदीप बलाली ने संपन्न करवाया। विजेता खिलाड़ियों को पहलवान महावीर फौगाट, रितु व संगीता फौगाट सहित विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्यों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य प्रमेंद्र चितौड़िया, संस्था निदेशक कुलदीप सांगवान, चेयरमैन अशोक शर्मा, सचिव सुरेंद्र सांगवान, मांगेराम जाखड़, राजेश पूर्व सरपंच झोझू कलां आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed