{"_id":"59f779bb4f1c1bcd538ba21f","slug":"31509390779-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, 146 में से 56 घोषणा पेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, 146 में से 56 घोषणा पेंडिंग
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विभागीय स्तर पर चल रहे विकास कार्यों को तत्परता से पूरा कराना सुनिश्चित करें ताकि जल्द जनहितकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कान्फ्रेंस हाल में जिला झज्जर के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने सीएम घोषणाओं के साथ ही सीएम विंडो व विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जिसमें उन्होंने पाया कि 146 घोषणाओं में से 56 पेंडिंग हैं। सीएम ने कहा कि 40 फीसद शेष रही घोषणाओं पर भी अतिशीघ्र ही कार्य शुरू करवाया जाएं।
अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकार की ओर से लागू की गई योजनाओं का लाभ बेहतर ढंग से मिले, इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाए। उन्होंने झज्जर जिले में सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का निदान करने के साथ-साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि होना बेहद जरूरी है। अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान करना सुनिश्चित करें ताकि परिवादी को अविलंब राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के तत्परता से समाधान होने पर लोगों का विश्वास प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर सकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ा है। उन्होंने झज्जर जिले में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर अच्छे कदम उठाए जा रहे हैं और कार्य में ओर अधिक तेजी लाते हुए अधिकारी तालमेल के साथ काम करें।
आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेंगे पोर्टेबल टॉयलेट
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पोर्टेबल टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सचिवालयों को भी बेहतर ढंग से संचालन के लिए अधिकारियों को कहा। उन्होंने जिला में सक्षम योजना के तहत कवर किए पंजीकृत युवाओं की जानकारी भी ली और कहा कि सक्षम युवाओं को रोजगार के प्रति भी प्रयासरत रहने के लिए जागरूक करते रहें।
विज्ञापन
जलभराव की 6 हजार एकड़ जमीन चिह्नित
बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि झज्जर जिले में करीब छह हजार एकड़ को मत्स्य पालन व्यवसाय के रूप में चिह्नित किया गया है। जलभराव वाले क्षेत्रों में किसानों के सहयोग से मत्स्य विभाग इस योजना को मूर्त रूप देगा ताकि किसान परंपरागत खेती के साथ ही जलभराव की समस्या के समाधान के रूप में मत्स्य पालन व्यवसाय को अपना सकें।
लिंगानुपात चार्ट का अवलोकन कर दी प्रशासन को बधाई
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लघु सचिवालय परिसर में लगे लिंगानुपात चार्ट का भ्री अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने लिंगानुपात में सुधार के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते हुए इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम में सफलतम कदम बढ़ा रहा है और लिंगानुपात में बेहतर ढंग से हुआ सुधार निश्चित तौर पर कार्यक्रम की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उपायुक्त सोनल गोयल ने मुख्यमंत्री के समक्ष बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पीएनडीटी एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है और दिल्ली सीमा में भी गठित टीमों द्वारा रेड करते हुए भ्रूण हत्या करने वालों पर शिकंजा कसा गया है।
ये रहे मौजूद
बैठक में रोहतक मंडल आयुक्त चंद्रप्रकाश, उपायुक्त सोनल गोयल, एसएसपी सतीश पालन, एएसपी हिमांशु गर्ग, एडीसी नरेश नरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, जिला परिषद चेयरमैन परमजीत सौलधा, जिला परिषद वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, एसडीएम झज्जर प्रदीप कौशिक, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम बेरी संजय राय, एसडीएम बादली त्रिलोकचंद व जिला परिषद सीईओ शिखा आदि मौजूद रहे।
सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, 146 में से 56 घोषणा पेंडिंग
फोटो संख्या-1
------------------