{"_id":"59a721354f1c1bf6278b4936","slug":"31504125237-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन
चरखी दादरी।
गांव मेहड़ा निवासी कुलबीर एवं रोशनी के यहां पुत्री दीवांशी के जन्म अवसर पर हवन और कन्या कुआं पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महिला सरपंच सुमन देवी ने शिरकत की। उन्होंने सभी लोगों से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने व अपने बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। सरपंच सुमन देवी ने कहा कि वर्तमान समय में लड़का लड़की में भेद समझना पुरानी सोच को दर्शाता है। एक बेटी को अगर उचित शिक्षा व अवसर मिले तो वह कई बार लड़कों से अधिक अपनी जिम्मेदारी निभाती है। इस अवसर पर पंच विरेंद्र सिंह, पंच सतीश, प्रताप सिंह, पंच विक्रम सहित गांव के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।