फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   30634 peoples got corona vaccine at 201 places

201 स्थानों पर 30634 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Sat, 28 Aug 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
30634 peoples got corona vaccine at 201 places
टीकाकरण केंद्र पर सामान्य अस्पताल में लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना से दूरी वैक्सीनेशन है जरूरी थीम के साथ जिले में कोरोना महामारी से बचाव के लिए शुक्रवार को 201 स्थानों पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया। एक दिन में अब तक का यह सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान रहा। जिसमें एक दिन में 30634 लोगों ने टीकाकरण करवाकर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच लिया है। इनमें 22014 लोगों को पहला व 8620 को दूसरा टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक करीब साढ़े पांच लाख लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार को बेरी में एसडीएम रविंद्र कुमार ने भी शिविर में स्वयं टीका लगवाकर आमजन को अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने की अपील की। बेरी नागरिक अस्पताल में लगाए गए शिविर के दौरान एसडीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर हर व्यक्ति इस महामारी को खत्म करने में अपना पूर्ण सहयोग दें क्योंकि कोरोना महामारी का टीका सभी को लगेगा तो यह महामारी जड़ से खत्म हो सकती है। जिलावासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें व 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए लगी रही भीड़
शुक्रवार को आयोजित टीकाकरण केंद्रों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। सामान्य अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर टीके लगवाने के लिए लोग नियमों का पालन तक नहीं कर रहे थे। अपनी बारी आने के इंतजार में लोग एक दूसरे से चिपक कर खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज नहीं मिला कोई कोरोना का नया मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। न ही किसी मरीज को छुट्टी दी गई है। जिले में चार सक्रिय मरीज बचे हुए हैं। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

वर्जन
शुक्रवार को एक साथ 201 स्थानों पर विशाल टीकाकरण शिविरों को आयोजन किया गया। लोगों ने भी काफी उत्साह दिखाया है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए तेजी से टीकाकरण करवाना अनिवार्य है।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed