फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   300 acres of stubble burnt to ashes due to unknown reasons

Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात कारणों के चलते 300 एकड़ पराली जलकर राख

Sun, 17 Dec 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 17 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
300 acres of stubble burnt to ashes due to unknown reasons
बेरी में परली के ढेर में लगी हुई आग।
बेरी। शहर चौकी के अंतर्गत आने वाले पाना बैठान में रूड़मल स्कूल के पीछे अज्ञात कारणों के चलते 300 एकड़ की एकत्रित पराली जलकर राख हो गई। जब पीड़ित किसान को पराली में आग लगने की सूचना मिली तो वह सुबह करीब 5 बजे मौके पर पहुंचा तो यहां सारी पराली जलकर राख हो चुकी थी। किसान ने डायल 112 व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन पराली जलकर राख हो चुकी थी। हालांकि उसके साथ बेरी निवासी काले की 70 एकड़ पराली को बचा लिया गया। बेरी निवासी सोमबीर कादयान ने बताया कि वह पिछले 7 साल से पराली की तूड़ी बनाकर राजस्थान, यूपी व दिल्ली बेचता है। उसे 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed