फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   30 mm rain dropped 8 degrees, weather became pleasant

30 एमएम बारिश से 8 डिग्री गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहाना

Thu, 20 May 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
30 mm rain dropped 8 degrees, weather became pleasant
झज्जर। क्षेत्र में मंगलवार की शाम से हल्की बूंदाबांदी का दौर चल रहा है। बुधवार को दिनभर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा वहीं शाम के समय क्षेत्र मे बादल जमकर बरसे। बारिश होने से तापमान भी औंधे मुंह गिरा और मौसम पूरी तरह से सुुहाना हो गया। रात दो बजे से सुबह नौ बजे तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के कारण दिन भर मौसम पूरी तरह से सुहाना रहा। लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल गई है। फिलहाल मौसम पूरी तरह से साफ है। क्षेत्र में करीब 30 एमएम औसतन बारिश हो चुकी है। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर नहर की तरह पानी बह रहा था। शहर एक बार तो पूरी तरह जलमग्न दिखाई दिया। करीब तीन घंटे बाद जलभराव कम होने लगा था। वहीं तापमान में भी 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को तापमान में गिरावट आकर 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वीरवार को तापमान में फिर से बढ़ोतरी होकर 31 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

गेहूं के कट्टे भीगे
गोदामों में खुले आसमान के नीचे भंडारण किए गए गेहूं के कट्टे भी बारिश में भीग गए हैं। गुरुग्राम रोड पर वेयर हाउस के गोदामों में कट्टों के कुछ स्टॉक ढके हुए थे और कुछ को नहीं ढका गया था। इसकी वजह से काफी संख्या गेहूं के कट्टे भीग गए हैं।
विज्ञापन

निचले इलाकों में भरा पानी
शहर में सड़कों व गलियों में पानी भर गया था। पानी की वजह से दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी के अंदर से निकलते समय सड़कों पर भरे पानी के बीच बाइक व कार बंद होने की वजह से लोगों को धक्के मार कर वाहनों को बाहर निकालना पड़ा। वहीं महिलाओं को भी पानी के बीच से गुजरते हुए देखा गया। शहर के पुराने बस स्टैंड, माता गेट, आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, सदर पुलिस थाने के सामने से गुजरने वाले रोड सहित विभिन्न स्थानों पर पानी भरने से परेशानी बढ़ गई थी। लेकिन देर शाम तक पानी की निकासी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों की सफाई का कार्य मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा है। सभी नालों का जुड़ाव सीवर से किया जा चुका है। बारिश के पानी की जल्द ही निकासी हो जाती है।
- अरुण कुमार नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed