{"_id":"644c235b72e2b7c74b012154","slug":"30-corona-infected-were-found-10-were-cured-jhjhar-news-c-17-1-137331-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 30 कोरोना संक्रमित मिले, 10 ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 30 कोरोना संक्रमित मिले, 10 ठीक हुए
Sat, 29 Apr 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कोरोना के 30 नए मामले मिले हैं। वहीं दस कोरोना संक्रमितों को छुट्टी मिल गई है। इसके बाद अब 87 सक्रिय केस हो गए हैं। सर्किय मरीजों में से 80 को होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से इलाज दिया जा रहा है। जबकि सात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन संक्रमण को लेकर लोग पूरी तरह से गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
शुक्रवार को विभाग की तरफ से 323 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित किए जाने के बाद सैंपलों की रिपोर्ट भी 24 घंटे के अंदर आने लगी है।
- 10 बेड आरक्षित
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अगर किसी मरीज को सामान्य अस्पताल में लाया जाता है तो उनके लिए आइसोलेशन वार्ड में दस बेड आरक्षित किए गए हैं। फिलहाल कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
- वर्जन
जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं। लोगों को आह्वान किया जा रहा है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करें।
- डॉ ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन, झज्जर।