फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   30 buses deployed for election duty, rural routes getting affected

Jhajjar-Bahadurgarh News: चुनाव ड्यूटी में लगाई 30 बसें, ग्रामीण रूट हो रहे प्रभावित

Thu, 23 May 2024 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 May 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
30 buses deployed for election duty, rural routes getting affected
झज्जर। लोकसभा चुनाव में फोर्स को पोलिंग स्टेशन व अन्य स्थानों पर ले जाने के लिए 30 रोडवेज बसें लगाई गई हैं। इन सभी बसों को ग्रामीण रूट से हटाया गया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल इन बसों को अलग-अलग शहरों में फोर्स को लाने के लिए भेजा गया था। अब यह बसें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक फोर्स के अधीन कर दी गई है। ऐसे में ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग 200 से अधिक बसें हैं। इनको अन्य जिलों के अलावा ग्रामीण व लंबे रूटों पर चलाया जाता है। जिले से प्रतिदिन 20 हजार यात्री विभिन्न स्थानों पर सफर करते हैं। प्रतिदिन 12 से 15 लाख रुपये की आमदनी होती है। झज्जर ऐसा बस अड्डा हैं, जहां पर विभिन्न स्थानों के लिए बस सेवा मिल जाती है। यह एरिया के हिसाब से प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा भी है। अब 30 बसों के फोर्स को देने के चलते बहुझोलरी, बेरी, साल्हावास, कोसली, बादली, डीघल, मातनहेल, छुछकवास के रूट प्रभावित हो रहे हैं। ये 30 बसें झज्जर डिपो व बहादुरगढ़ सब डिपो दोनों से दी गई हैं।
विज्ञापन


पांच और बसों की भी मांग
फिलहाल 30 बसों को भेजा गया है। हालांकि प्रशासन की तरफ से 35 बसों की मांग की गई है। रोडवेज प्रशासन से पांच रोडवेज बसें प्रशासन की तरफ से मांग की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन की तरफ से 35 बसें फोर्स के लिए मांगी गई थी, इसमें से 30 बसें दे दी गई हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक बसें फोर्स के लिए उपलब्ध रहेंगी।
- रणबीर गोरिया, सीआई, हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed