{"_id":"6139080b8ebc3e4f8c4a5d78","slug":"28-found-dengue-suspecious-patients-will-soon-investigate-the-sample-jhjhar-news-rtk6233868158","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 मिले डेंगू आशंकित मरीज, जल्द होगी सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 मिले डेंगू आशंकित मरीज, जल्द होगी सैंपलों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सितंबर और अक्टूबर का महीना डेंगू के लिए पीक सीजन माना जाता है। इस दौरान विभाग की ओर से लोगों के सैंपल लिए जाते हैं ताकि बीमारी के बारे में जानकारी मिल सके। इसी के तहत जिले में डेंगू आशंकित 28 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जिनकी जल्द ही विभाग की तरफ से जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच के लिए झज्जर व बहादुरगढ़ में एलाइजा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिले में अब तक विभाग की तरफ से डेंगू आशंकित मरीजों के 191 सैंपल लिए गए थे। जिनकी जांच पूरी हो चुकी है। इन सैंपलों में से एक भी मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं पाया गया है। वहीं मलेरिया को लेकर विभाग की तरफ से हर बुखार के मरीज की स्लाइड बनाई जा रही है। इस बार अप्रैल में एक मलेरिया का केश मिला था।
पिछली बार जहां कोरोना संक्रमण के चलते फॉगिंग का कार्य नहीं करवाया गया था। केवल डेंगू के जहां पर मरीज मिले थे उन स्थानों पर ही फॉगिंग करवाई गई थी। इस बार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जिले के करीब 10 गांवों व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से व नगर परिषद की तरफ से फॉगिंग करवाई गई है। फॉगिग के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 3, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के पास 9 व ग्राम पंचायतों के पास 46 मशीनें हैं। इसके अलावा निजी फॉगिंग करने वाले लोगों को भी ग्राम पंचायतों की तरफ से बुलाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से केमिकल उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अलावा विभाग की तरफ से सर्वे भी करवाया जा रहा है। सर्वे के दौरान जहां भी मच्छर का लार्वा मिलता है उन लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अब तक करीब तीन हजार लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
वर्जन
जिन स्थानों पर डेंगू फैलने की आशंका होती है, वहां पर फॉगिंग का कार्य करवाया जाता है। जिले में कई गांवों व शहरी क्षेत्र में फॉगिंग करवाई जा रही है। डेंगू को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- डॉ. रणवीर सिंह, उप सिविल सर्जन, झज्जर।