फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   27 swimmers from Haryana will show their strength in Junior National Competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा के 27 तैराक जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
27 swimmers from Haryana will show their strength in Junior National Competition
-फोटो 53 : जूनियर नेशनल में चयनित तैराकों के साथ हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री और
बहादुरगढ। 51वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप अहमदाबाद के नारनपुरा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 3 से 7 अगस्त तक होंगी। इसके लिए हरियाणा की टीम अहमदाबाद पहुंच गई है। हरियाणा की टीम को एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के खेल परिसर से टीम को किट देकर रवाना किया गया। हरियाणा की टीम में 17 लड़के और 10 लड़कियां शामिल है जो कुल मिलाकर 80 इवेंट्स में भाग लेंगे। जूनियर नेशनल ग्रुप वन और ग्रुप टू में होनी है। ग्रुप वन में 8 लड़के और 5 लड़कियां वहीं ग्रुप टू में 9 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। ग्रुप वन के ब्वाॅयज तैराक 22 इवेंट्स में और गर्ल्स 19 इवेंट्स में भाग लेंगी। वहीं ग्रुप टू के ब्वॉयज तैराक 28 इवेंट्स और गर्ल्स 11 इवेंट्स में भाग लेंगे।
विज्ञापन


भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष और हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने सभी तैराकों को शुभकामनाएं दी हैं। खत्री ने बताया कि जूनियर नेशनल में हरियाणा हर बार पदक हासिल करता है और इस बार भी तैराकों से रिकॉर्ड के साथ पदक ही उम्मीद है। उन्होंने बताया कि हरियाणा तैराकी संघ के प्रधान सांसद धर्मबीर सिंह ने तैराकों के लिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जूनियर नेशनल में इस बार इलिशा सरोहा, अवनि सूरी, नियती जुल्का, इवा गुप्ता, रोहित लाठर, वीर दलाल, देवांश जुल्का, जयवर्धन राव, अनि सिंह, आदिश अहलावत, दिव्यांशु गुलिया, प्रात्पि घोष, जोया अग्रवाल, कियाशा नायर, साम्या शिंगारी, स्तुति चैटर्जी, अर्जुन सिंह, आयान खत्री, रिजुल भारद्वाज, दर्श सिंह, शोभित गिल, कृष जैन, इशांत, नितेश, विहान, आशिमा सिंह भाग ले रहे हैं। अनिल खत्री ने सभी तैराकों को एकाग्रचित होकर अपना बेस्ट देने का गुरूमंत्र भी दिया है। इस मौके पर हरियाणा तैराकी संघ के सदस्य सुरेश जून, एनआरआई अनिल और तैराकी कोच साई जाधव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-फोटो 53 : जूनियर नेशनल में चयनित तैराकों के साथ हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री और अन्य। स्रोत एकेडमी



---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed