{"_id":"638a3e90a1a686141e565c0b","slug":"26-centres-made-for-htet-in-jhajjar-jhjhar-news-rtk6652285144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर व बहादुरगढ़ में एचटेट परीक्षा के लिए 13-13 परीक्षा केंद्र बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर व बहादुरगढ़ में एचटेट परीक्षा के लिए 13-13 परीक्षा केंद्र बनाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। उपायुक्त शक्ति सिंह ने दावा किया है कि वह तीन व चार दिसंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को नकल रहित संपन्न कराने को लेकर प्रशासन बेहद सजग है। इसे लेकर झज्जर-बहादुरगढ़ में 13-13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में फ्लाइंग स्क्वायड का गठन भी कर लिया गया है।
इसके साथ ही एचटेट को लेकर जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत जिला में परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक सामग्री लेकर नहीं चल सकता। उपायुक्त शक्ति सिंह के आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकता है। आदेशों की अवहेलना करने वाले तथा असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के नजदीक 200 मीटर की परिधि में सभी फोटोस्टेट/जीरोक्स/डुप्लिकेटिंग व ट्रांसमिटिंग की दुकानें भी बंद रहेगी। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस या अन्य सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल तीन की परीक्षा आगामी 3 दिसंबर को दोपहर बाद 3 बजे से सायं 5:30 बजे, लेवल दो की परीक्षा 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा लेवल एक की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5:30 बजे तक जिला में बनाए गए 18 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन
एचटेट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें डीएच लारेंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहतक रोड झज्जर, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन झज्जर, इलाइट इंटरनेशनल स्कूल ग्वालीसन, राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू कॉलेज झज्जर, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान झज्जर बी-1 व बी-2, एचआर ग्रीन फील्ड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली रोड झज्जर, इंदिरा प्रियदर्शनी महिला महाविद्यालय गुरूग्राम रोड झज्जर, इंडो अमेरिकन स्कूल झज्जर, केएसएम पब्लिक स्कूल झज्जर, करण पब्लिक स्कूल मॉडल टाऊन झज्जर, एलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 9 झज्जर, महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय झज्जर, आकाश इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 36 नूना माजरा बहादुरगढ़, दी ट्रिनिटी स्कूल सेक्टर 3 ओमेक्स सिटी बहादुरगढ़, दिल्ली पब्लिक स्कूल 7 केएम स्टोन झज्जर रोड बहादुरगढ़, फाउंडेशन पब्लिक स्कूल नजदीक गैस एजेंसी झज्जर रोड बहादुरगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहादुरगढ़ सेंटर नंबर 18 व 19, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़, हरदयाल पब्लिक स्कूल नजफगढ़ रोड बहादुरगढ़, माउंट व्यू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छारा बेरी रोड सेक्टर 2 बहादुरगढ़, एसडीएम पब्लिक स्कूल गांव देसलपुर बहादुरगढ़, एसआर सेंचुरी पब्लिक स्कूल दिल्ली रोहतक रोड बहादुरगढ़, सेंट सोल्जर एमआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनएच 10 रोहतक दिल्ली रोड सांखौल बहादुरगढ़, स्कॉलर ग्लोबल स्कूल गांव नूना माजरा झज्जर रोड डीपीएस के सामने बहादुरगढ़ तथा श्रीरामा भारती पब्लिक स्कूल सैनिक नगर नजदीक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए एसडीएम झज्जर रविंद्र कुमार व एसडीएम बहादुरगढ़ को अपने अपने एरिया में ओवर आल इंचार्ज लगाया गया है।