{"_id":"6877f7181be3b0677e01ad34","slug":"2510-mm-of-rain-fell-in-30-hours-relief-from-heat-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116168-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 30 घंटे में बरसे 25.10 एमएम बादल, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 30 घंटे में बरसे 25.10 एमएम बादल, गर्मी से राहत
Thu, 17 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 57 : बारिश के बीच छाता लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। सावन में आसमान से कभी राहत की बूंदें गिर रही हैं तो कभी तेज धूप निकल रही है। पल-पल मौसम बदलता रहता है। मौसम में उमस भी बनी हुई है, लेकिन फिर भी लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल रही है। पिछले तीन दिनों से बारिश रुक-रुककर हो रही है। बहादुरगढ़ में 30 घंटे में 25.10 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह बारिश धान, ज्वार और बाजरा की फसलों के लिए काफी लाभदायक है।
बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में 20 हेक्टेयर में धान की रोपाई करने का लक्ष्य है। फिलहाल 15 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में फसल की बुआई हो चुकी है। किसानों का कहना है कि इस महीने में लगातार ऐसी ही बारिश होती है तो धान की फसल बेहतर होगी। बुधवार को घनी सुबह करीब 4 बजे बूंदाबांदी हुई। इससे सुबह के समय आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन सुबह साढ़े 7 बजे सूर्य देव चमक उठे और दोपहर करीब 1 बजे तक धूप और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा।
इसी दौरान आसमान फिर काले बादलों से ढक गया और देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में तेज बारिश होने लगी। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद फिर सूर्य देव हल्के चमके और मौसम में उमस बन गई। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक यह बारिश ज्वार समेत अन्य फसलों के लिए भी फायदेमंद है। धान की रोपाई का कार्य चल रहा है ऐसे में धान रोपाई कार्य में भी यह बारिश फायदेमंद ही रहेगी।