फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   25 infected with corona were found, four were cured

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना के 25 संक्रमित मिले, चार ठीक हुए

Thu, 20 Apr 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 20 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
25 infected with corona were found, four were cured
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमण के 25 नए केस मिले हैं। हालांकि चार लोग ठीक हो गए हैं। उधर विभाग ने 284 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 67 लोगों का घर पर ही उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार को 25 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली है । दरअसल दो दिन में कोरोना संक्रमण के 45 मरीज मिल चुके हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 72 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से जिले में 284 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। विभाग की तरफ पांच मरीजों अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तीन को निजी और दो को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि 67 को होम आइसोलेशन में इलाज दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से भी कोरोना संक्रमण को लेकर एडवाईजरी जारी की गई है। शक्ति सिंह ने जिलावासियों से कोरोना के प्रति सतर्कता बरतने का आह्वान किया और कहा आवश्यक सावधानियों को अपनाकर खुद को और आसपास के लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले परामर्श की भी अनुपालना करनी होगी। कोरोना महामारी का प्रकोप अभी जड़मूल से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में हमें बीमारी को लेकर सतर्क रहने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed