फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   246 candidates left the Super-100 exam

Jhajjar-Bahadurgarh News: 246 परीक्षार्थियों ने छोड़ी सुपर-100 परीक्षा

Tue, 06 Feb 2024 10:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
246 candidates left the Super-100 exam
झज्जर। जिले में सुपर-100 के लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा हुई। प्रथम स्तर की परीक्षा के लिए प्रदेश भर से लगभग 38 हजार 883 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें झज्जर जिले से 1222 विद्यार्थियों पंजीकृत थे। जिसमें से 976 विद्यार्थियों ने जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी। इसके अलावा 246 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में 329 ने परीक्षा देनी थी, जिसमें से 280 ने परीक्षा दी और 49 गैर हाजिर रहे। इसी प्रकार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ में 381 ने परीक्षा देनी थी, जिसमें से 285 ने परीक्षा दी और 96 गैर हाजिर रहे। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में 132 ने परीक्षा देनी थी। इसमें से 112 ने परीक्षा दी और 20 गैर हाजिर रहे। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल में 245 ने परीक्षा देनी थी, जिसमें से 195 ने परीक्षा दी और 50 गैर हाजिर रहे। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुम्बाहेड़ी में 135 ने परीक्षा देनी थी। इसमें से 104 ने परीक्षा दी और 31 गैर हाजिर रहे। सुपर-100 कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी जसबीर दलाल ने बताया कि अब लेवल 2 की परीक्षा 9 अप्रैल को आयोजित होगी। जिसमें लेवल -1 की परीक्षा में चयनित विद्यार्थी ही प्रतिभागी होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज की देखरेख में उप जिला शिक्षा अधिकारी सरजीत अहलावत, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसवीर दलाल ने केंद्रों का निरीक्षण भी किया। जसबीर दलाल ने बताया कि सुपर-100 हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के द्वारा की गई एक उत्कृष्ट पहल है। इसका उद्देश्य भविष्य में सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान छात्रों को जेईई एवं नीट की परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग सुविधा विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से दी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed