{"_id":"61a716b3aa9826087b062cb7","slug":"24-out-of-1576-consumers-took-advantage-of-interest-waiver-scheme-jhjhar-news-rtk6314015124","type":"story","status":"publish","title_hn":"1576 में से 24 उपभोक्ताओं ने उठाया ब्याज माफी योजना का फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1576 में से 24 उपभोक्ताओं ने उठाया ब्याज माफी योजना का फायदा
विज्ञापन
सरकार की तरफ से बिजली के बिलों की अदायगी न करने पर कटे बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए चलाई गई ब्याज माफी योजना में उपभोक्ताओं ने रूचि नहीं दिखाई। बेरी क्षेत्र के आसपास गांव में 1576 उपभोक्ता ऐसे है, जिनके बिल अदायगी न करने पर कनेक्शन कटे हुए हैं। ब्याज माफी योजना में 1576 उपभोक्ताओं में से 24 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया। निगम की तरफ से 15 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक गांवों में खुला दरबार लगाकर ब्याज माफी योजना के बारे में जागरूक किया। उसके बावजूद भी उपभोक्ताओं ने ब्याज माफी योजना का लाभ नहीं उठाया।
- 1576 उपभोक्ताओं पर 18 करोड़ 51 लाख 64 हजार 744 रुपये बकाया
निगम अधिकारियों के अनुसार बेरी क्षेत्र व आस पास के गांवों में 1576 उपभोक्ता ऐसे है, जिनके 30 जून से पहले डिफॉलटिंग राशि होने से बिजली के कनेक्शन कट गए थे। अब ब्याज माफी योजना में 24 उपभोक्ताओं ने 1 लाख 98 हजार रुपये भरकर योजना का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने ब्याज माफी योजना एक अक्तूबर से लागू किया था और यह योजना 30 नवंबर तक थी।
ब्याज माफी योजना का 1576 उपभोक्ताओं में से 24 उपभोक्ताओं लाभ उठाया है। जिसमें उपभोक्ताओं ने निगम को करीब 2 लाख रुपये की राशि जमा करवाई है। ब्याज माफी योजना को लेकर गांवों में खुला दरबार लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। उसके बावजूद भी उपभोक्ताओं ने रूचि कम दिखाई है। - सुरेश हुड्डा, एसडीओ, बिजली निगम बेरी