फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   2.35 lakh looted from a factory worker on the basis of pistol

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिस्तौल के दम पर फैक्टरी कर्मी से 2.35 लाख की लूट

Wed, 24 May 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
2.35 lakh looted from a factory worker on the basis of pistol
बहादुरगढ़। मॉडर्न इंडस्ट्रियल एस्टेट (एमआइई) की एक फैक्टरी में मंगलवार को फैक्टरी कर्मचारी से बाइक सवार चार युवकों ने पिस्तौल के बल पर 2.35 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने वारदात के दौरान शोर मचाने और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात करके मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना शहर व एमआइई चौकी पुलिस को वारदात की सूचना मिली तो तुरंत कई जगह नाकाबंदी की। लेकिन आरोपियों का कुछ सुराग नहीं लगा। अब पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। एमआइई चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें वारदात स्थल के आसपास के एरिया से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एमआइई के प्लॉट नंबर 1115 में स्थित फुटवियर फैक्टरी का कर्मचारी शिवा दो लाख 35 हजार रुपये लेकर बाइक से दूसरी फैक्टरी पर गया था। जब वह एमआइई में पावर हाउस के पास एक फैक्टरी के नजदीक पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उसे रुकवा लिया। शिवा ने बताया कि युवकों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर डराया धमकाया और दो लाख 35 हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए। उसने किसी तरह से इसकी सूचना अपने फैक्टरी संचालक व पुलिस को भी दी। एमआइई चौकी प्रभारी सज्जन सिंह पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी की कई। वारदात स्थल के आसपास एरिया से सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। जिस युवक से रकम छीनी गई है उससे भी पुलिस कई पहलुओं को ध्यान रखते हुए जानकारी जुटाकर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed