{"_id":"6193f3cf0f2c7125ce5b321a","slug":"2300-mt-dap-will-arrive-in-jhajjar-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: झज्जर में आज आएगी 2300 एमटी डीएपी, पांच जिलों में होगा खाद का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: झज्जर में आज आएगी 2300 एमटी डीएपी, पांच जिलों में होगा खाद का वितरण
Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर(हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
सार
झज्जर व रोहतक को सबसे अधिक डीएपी मिलेगी। दोनों जिलों को 750-750 एमटी डीएपी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के झज्जर जिले के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को लगने वाली डीएपी खाद के रैक से प्रदेश के पांच जिलों को आपूर्ति की जाएगी। इस रैक से सबसे अधिक डीएपी खाद झज्जर व रोहतक को 750-750 एमटी मिलेगी तो सबसे कम डीएपी की आपूर्ति 150 एमटी गुरुग्राम को की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा महेंद्रगढ़ को 450 एमटी, रेवाड़ी को 200 एमटी डीएपी खाद मिलेगी। जिससे किसानों को राहत मिलेगी और समय-समय पर डीएपी खाद को रैक लगने की बात कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से कही जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी शहर के एक निजी बिक्री केंद्र पर 600 बैग डीएपी खाद को लेकर गाड़ी पहुंची और खाद वितरित की गई। किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद की कमी न हो इसके लिए कृषि विभाग की ओर से मुख्यालय को पत्र लिखकर डीएपी खाद की आ रही कमी को पूरा करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
जिस पर संज्ञान लेते हुए विभाग की ओर से झज्जर में रैक लगवाया गया है और जिले के अलावा अन्य जिलों को भी डीएपी वितरित किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी झज्जर में लगे डीएपी के रैक से सात जिलों को खाद की आपूर्ति की गई थी।
यह भी पढ़ें ः प्रदूषण की मार: चार जिलों में कोयले से चलने वाली फैक्टरियां 22 नवंबर तक बंद, पानीपत थर्मल पावर प्लांट की यूनिटें भी हो सकती हैं बंद
रविवार को सोनीपत से आठ हजार बैग व भिवानी से दो हजार डीएपी के बैग झज्जर के किसानों के लिए मंगवाए गए थे और आज पंद्रह हजार बैग मिलने से किसानों को डीएपी खाद की किल्लत से राहत मिलेगी। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि डीएपी को लेकर विभाग पूरी तरह से किसानों की आवश्यकतानुसार आपूर्ति करवाने के लिए प्रयासरत हैं।
बुधवार को पांच जिलों के लिए झज्जर में रैक लगने से किसानों को डीएपी खाद के लिए नहीं जूझना पड़ेगा। झज्जर को रैक से पंद्रह हजार डीएपी के बैग मिलेंगे जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बांटे जाएंगे। - डॉ. जसबीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रण अधिकारी, झज्जर।