फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   2.25 lakh people got benefit of Nirogi Haryana scheme

Jhajjar-Bahadurgarh News: 2.25 लाख लोगों को मिला निरोगी हरियाणा योजना का लाभ

Wed, 25 Sep 2024 06:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
2.25 lakh people got benefit of Nirogi Haryana scheme
झज्जर। अंत्योदय योजना के तहत आखिरी व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाया जाना है। इसी कड़ी में निरोगी हरियाणा के तहत अंत्योदय परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। जिले में अब तक अंत्योदय परिवार के सवा दो लाख के सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है।
विज्ञापन

इसके तहत इन परिवार के सदस्यों के निशुल्क जांच की गई है। निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 नवंबर 2022 को कुरुक्षेत्र से किया था। योजना के तहत अंत्योदय परिवारों के सदस्यों की निशुल्क सघन स्वास्थ्य जांच का 2 सालों में एक बार करने का प्रावधान है। जिले में अब तक 8 लाख 58 हजार 615 से अधिक टैस्ट लोगों के किए जा चुके हैं। इनमें 4975 एनीमिया पीड़ित, 56 कम वजन वाले, 198 में टीबी, मधुमेह के 530, उच्च रक्तचाप के 1265, दिल की बीमारी के 9, स्ट्रोक के तीन व अन्य बीमारियों के 833 मरीज मिले हैं। इनका समय पर इलाज कराया और अब अधिकतर ठीक हो चुके हैं। इनमें से 439 लोगों को रेफर किया गया था।
विज्ञापन



किस आयु वर्ग के कितने लोगों को मिला इलाज
आयु संख्या
0 से 6 माह 147
6 माह से 5 साल-15571
5 से 18 साल-59942
18 से 40 साल-84123
40 से 60 साल-45024
60 से अधिक-16418
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed