फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   22 trees, 10 poles broken, power cut for 5 hours

Jhajjar-Bahadurgarh News: 22 पेड़, 10 पोल टूटे, 5 घंटे बिजली गुल

Sat, 08 Jun 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
22 trees, 10 poles broken, power cut for 5 hours
तेज आंधी आने से ताराें पर गिड़ा पेड़। संवाद
झज्जर। वीरवार रात आई तेज आंधी ने कहर बरपाया। शहर तथा आसपास के गांवों में 22 पेड़ टूट गए। दुजाना, साल्हावास और झज्जर शहर में बिजली के 10 पोल टूट गए। कई कालोनियों में तार जलकर टूट गए। लाइनों में फाल्ट हो गया। इससे रात लगभग छह घंटे शहरी क्षेत्र की बिजली गुल रही। रात को 127 लोगों ने विद्युत निगम ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब साढ़े 10 जबर्दस्त आंधी आई। इससे सिटी नंबर-एक, रेस्ट हाउस, सेक्टर-6, बाबारा रोड, ग्वालिसन रोड, छोटा बाईपास पर पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए। इस कारण तार टूट गए और बिजली गुल हो गई। कई इलाकों में रात डेढ़ बजे तो कुछ इलाकों में रात साढे़ तीन बजे बिजली सुचारु हो सकी। बिजली गुल होने के कारण लोगों को गर्मी में परेशानी हुई।
विज्ञापन

बेरी गेट, सुर्खपुर रोड, सुभाष नगर पर तेज आंधी के कारण तार टूट गए। इसके अलावा दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा मोहल्ला, मैन बाजार की भी लाइट गुल हो गई। इसे देर रात तक कर्मियों ने ठीक किया। बहादुरगढ़ में वीरवार की रात आई तेज आंधी की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रही। इसकी चपेट में कई मार्गों पर पेड़ आए। पेड़ टूट गए और सड़कों पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इनकी चपेट में कोई वाहन या व्यक्ति नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बामनौली गांव में बिजली तारों पर आंधी में एक पेड़ टूटकर गिर गया। इससे गांव की बिजली चली गई।

सूचना निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई। निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाकर बिजली तारों को ठीक करने का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे तक कर्मचारी बिजली ठीक करने में जुटे रहे। इसके बाद बिजली सुचारु हो पाई।
वहीं बहादुरगढ़-बादली मार्ग पर गंगड़वा गांव के करीब दो स्थानों पर पेड़ टूट गए। यह सड़क पर गिर गए। यहां पर भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed