{"_id":"5ca7ab8bbdec22145e482701","slug":"21554492299-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिपाल बने दादरी बार के सरताज, 59 साल के इतिहास में नरेश कुमारी पहली महिला उप-प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिपाल बने दादरी बार के सरताज, 59 साल के इतिहास में नरेश कुमारी पहली महिला उप-प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जिला चरखी दादरी बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। शाम साढ़े पांच बजे घोषित परिणाम में ऋषिपाल पहल के सिर बार प्रधानी का ताज सजा। उन्होंने सीधे मुकाबले में 45 मतों से जीत दर्ज की। वहीं, 60 साल के इतिहास में पहली बार उप-प्रधान महिला बनी है। नरेश कुमारी ने उप-प्रधान के चुनाव में 55 मतों से जीत हासिल की। वहीं, अधिवक्ता नसीब राणा ने लगातार तीन बार सचिव रह चुके देवेंद्र चाहर का विजयी अभियान रोक दिया। नसीब ने सीधे मुकाबले में 80 मतों से जीत दर्ज की। पांचों पदों के विजेता घोषित होते ही समर्थकों ने अपनी खुशी का इजहार मिठाई बांटकर किया।
बार चुनाव में इस बार खास बात यह भी रही कि ज्यादातर नए चेहरे विजयी रहे हैं। चुनाव शांतिपूर्वक माहौल में हुआ। शुक्रवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। शुरूआत में मतदान धीमा हुआ। दोपहर बाद मतदान में तेजी आई और सांय चार बजे तक मतदान हुआ। मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती का काम शुरू कर दिया गया। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट ओमप्रकाश सांगवान, एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार व एडवोकेट पवन बंसल की मौजूदगी में मतों की गणना की गई। मतदान के दौरान कुल 512 में से 433 मत पोल हुए।
साढ़े पांच बजे चुनाव परिणाम घोषित किया गया। चुनाव में बार एसोसिएशन का प्रधान एडवोकेट ऋषिपाल पहल चुने गए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार भूपेंद्र श्योराण को 45 मतों के अंतर से हराया। ऋषिपाल पहल को 238 मत जबकि भूपेंद्र श्योराण को 193 मत प्राप्त हुए। प्रधान पद के दो मत कैंसिल हो गए। इसी प्रकार बार की उपप्रधान महिला वकील नरेश कुमारी चुनी गई है। नरेश कुमारी को 242 मत प्राप्त हुए जबकि हारे उम्मीदवार अरुण सांगवान को 187 मत मिले। नरेश कुमारी 55 मतों के अंतर से विजयी रही। उपप्रधान पद के चार वोट कैंसिल हो गए। चुनाव में सचिव पद पर एडवोकेट नसीब राणा विजयी रहे। नसीब राणा को 255 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार देवेंद्र चाहर को 175 मत मिले। इस पद के तीन मत कैंसिल हो गए। नसीब राणा 80 मतों के अंतर से विजयी हुए। सह सचिव पद पर एडवोकेट पूनम कौशल ने एडवोकेट अमित श्योराण को 113 मतों के अंतर से हराया। पूनम कौशल को 273 मत और अमित श्योराण को 160 मत प्राप्त हुए। बार के कोषाध्यक्ष एडवोकेट युद्घवीर तक्षक चुने गए हैं। युद्घवीर तक्षक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार एडवोकेट सचिन सिवाच को हराया। युद्घवीर तक्षक को 196 मत जबकि सचिन सिवाच को 126 मत मिले। वहीं, तीसरे उम्मीदवार आनंद सैन को 111 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
पूर्व की हार को किसी ने जीत में बदला तो किसी को हाथ लगी मायूसी
बार प्रधान चुने गए ऋषिपाल पहले भी दो बार अलग-अलग पदों पर चुनाव लड़ चुके हैं। एक बार वो प्रधान और दूसरी बार सेक्रेटरी का चुनाव लड़े थे लेकिन वो दोनों में हार गए थे। पूर्व की हार को भूलाकर उन्होंने इस बार बाजी अपने नाम कर ली। इसी प्रकार उप-प्रधान नरेश कुमार भी पिछला चुनाव हार गई थी लेकिन इस बार वो जीत दर्ज कर बार एसोसिएशन की पहली महिला पदाधिकारी बन गई है।
दिग्गजों पर फ्रैशर पड़े भारी
बार चुनाव में पुराने दिग्गजों पर फ्रैशर भारी पड़े हैं। सचिव पद के चुनाव में नसीब राणा ने तीन बार जीत की हैट्रिक लगाने वाले देवेंद्र चाहर को
शिकस्त दी है। वहीं, पूर्व कोषाध्यक्ष सचिन सिवाच ने इस पद के लिए तीसरी बार चुनाव लड़ा लेकिन पिछले चुनाव की तरह ही इस बार भी वो हार गए। सचिन सिवाच को भी अनुभवी उम्मीदवार माना जा रहा था।
पुलिस रही तैनात, समर्थकों ने बांटी मिठाइयां
चुनाव के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। मतदान केंद्र के बाहर पुलिस की चौकसी बनी रही। कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए गुप्तचर विभाग टीम भी सक्रिय रही। चुनाव परिणाम आने पर विजयी उम्मीदवारों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। परिणाम घोषित होते ही समर्थक खुशी में झूम उठे। कोर्ट परिसर में ही मिठाई बांटने का सिलसिला शुरू हो गया। विजयी उम्मीदवारों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
नव नियुक्त पदाधिकारी बोले: महिला वकीलों को सुविधाएं दिलाने पर रहेगा फोकस
मैं महिला वकीलों को सुविधा मुहैया कराने पर फोकस करूंगी। महिला वकीलों के लिए अलग से कॉमन रूम और अलग से कॉमन चेंबर बनवाया जाएगा। महिला वकीलों के लिए अलग से शौचालय, पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। नरेश कुमार, उप-प्रधान
मैं वकीलों के समक्ष आ रही समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाने का प्रयास करूंगा। जो भी वकीलों की समस्याएं होंगी उन्हें हम प्रमुखता से उठाएंगे। दादरी बार की सुविधाओं में इजाफा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। युद्घवीर तक्षक, कोषाध्यक्ष
मैं वकीलों की हर प्रकार की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण का प्रयास करूंगा। मैं अपनी जीत पर सभी वकीलों के सहयोग पर आभार व्यक्त करता हूं। जिस उम्मीद से मुझे प्रधान चुना गया है उस पर खरा उतरूंगा। ऋषिपाल पहल, प्रधान
महिला वकीलों को सुविधा मुहैया कराने पर विशेष फोकस रहेगा। जल्द ही कोर्ट कैंपस में वाई-फाई सुविधा भी शुरू कराई जाएगी। बार और बैंच के बीच संबंधों में और प्रगाढ़ता लाना का भरपूर प्रयास रहेगा। नसीब राणा, सचिव
मैं सहयोग के लिए सभी साथी वकीलों का आभार व्यक्त करता हूं। अधिवक्ताओं के साथ-साथ आमजन की भलाई और हकों के लिए भी प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ताओं की जो समस्याएं हैं उन्हें प्राथमिकता से उठाएंगे। पूनम कौशल, सह-सचिव