फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एनएच-152 डी से प्रभावित गांवों के किसान काली होली मनाएंगें

एनएच-152 डी से प्रभावित गांवों के किसान काली होली मनाएंगें

Wed, 20 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
एनएच-152 डी से प्रभावित  गांवों के किसान  काली होली मनाएंगें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। रामनगर के समीप धरने पर बैठे किसान काली होली मनाएंगे। होली के दिन सरकार और प्रशासन का पुतला जलाया जाएगा। किसानों ने अब होली के बाद ही अपना कोई अगला निर्णय लिए जाने की बात कही है। किसान अब प्रशासन व सरकार की ओर से आने वाले निर्णय की इंतजार में हैं।
एनएच 152-डी के तहत अधिग्रहीत जमीन मामले में किसान थ्री-जी अवार्ड राशि रद्द करने की मांग को लेकर गत 26 फरवरी से लगातार धरने पर बैठे हैं। किसान आए दिन रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदेश भर से करीब 32 खापों से आए प्रतिनिधियों ने अपना समर्थन दिए जाने की घोषणा की थी। इसे लेकर किसानों का शिष्टमंडल उपायुक्त से भी मिल चुका है। किसान इस संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेज भी प्रशासन की पुष्टि के लिए सौंप चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी किसानों ने गांव रामनगर में धरना दिया। इस दौरान किसान नेता विनोद मौड़ी ने कहा कि जब तक थ्री- जी अवार्ड राशि को रद्द नहीं कर दिया जाता किसानों का धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग जायज है। उन्होंने कहा कि सरकार जमीन अधिग्रहण पर जो मुआवजा राशि देने की बात कह रही है वह 20 साल पुराने कलेक्टर रेट पर आधारित है आज जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं इससे किसानों को मोटा आर्थिक नुकसान होगा। धरने पर बैठे किसान नेता विनोद मौड़ी ने बताया कि मंगलवार को किसान काली होली मनाएंगे। उन्होंने बताया कि गांवों से बुधवार को धरना स्थल पर आने वाले सभी किसान काली पट्टी बांधकर काले झंडे लेकर पहुंचेंगे। बाद में एकत्र होकर प्रशासन व सरकार का पुतला जलाया जाएगा। विनोद मौड़ी ने बताया कि एनएच 152-डी से प्रभावित गांवों के लोग इस बार काली होली मनाएंगे। धरने में शामिल होने वालों में प्रेम, रामफल, ईश्वर सिंह, महावीर, धर्मबीर, सुखवीर, वीरेंद्र, धर्मबीर सिंह व अजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed