{"_id":"5c7c3459bdec2211b7060e80","slug":"21551643737-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हुड्डा का चैलेंज: जनता की घेराबंदी स्वीकार, सरकार की नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम हुड्डा का चैलेंज: जनता की घेराबंदी स्वीकार, सरकार की नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि वह जनता द्वारा की गई घेराबंदी में तो कभी भी फंस सकते हैं, लेकिन सरकार की घेराबंदी में वह कतई फंसने वाले नहीं है। कारण है कि उन्होंने अपने शासनकाल में केवल जनहित के काम किए हैं। यही वजह है कि वह किसी भी झूठे आरोप की धमकी से कतई डरने वाले नहीं है। पूर्व सीएम हुड्डा रविवार को शहीद विक्रांत के घर संवेदना व्यक्त करने के बाद झज्जर के लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। पूर्व सीएम ने मीडिया के माध्यम से शहीद परिवारों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की। हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर साढ़े चार सालों के कार्यकाल में कोई भी नई परियोजना शुरू न किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके दस वर्ष के शासनकाल में हरियाणा में जहां शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने के लिए काम किया गया था, वहीं प्रदेश में कई हजार करोड़ का औद्योगिक निवेश भी हुआ था। लेकिन अब तो लगता यहीं है कि सरकार ने इस दिशा में कोई काम ही नहीं किया है। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए शुरू की गई करोड़ों की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि यह सभी परियोजनाएं कांग्रेस शासनकाल की है और जिन्हें बंद कर रखा था उन्हें अब चुनाव नजदीक देखते हुए शुरू करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल, दिल्ली के पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजसिंह जाखड़, एडवोकेट विकास अहलावत, यूथ कांग्रेस जिला प्रधान दीपक धनखड़, नरेश हसनपुर, एसपी राजबीर जाखड़ मौजूद रहे।